---Advertisement---

Stress And Skin Aging : समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण, ये आदतें हो सकती हैं कारण

---Advertisement---

Stress And Skin Aging : हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा जवां और चेहरे की खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहे। बढ़ती उम्र के साथ भी वह जवान और ग्लोइंग दिखे।

इसके लिए महिलाएं कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स, घरेलू नुस्खे और मॉडर्न ब्यूटी टिप्स अपनाती हैं। लेकिन कई बार, प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। अक्सर यह हमारी कुछ रोज़मर्रा की आदतों की वजह से होता है।

आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिनकी वजह से चेहरे पर जल्दी ही उम्र के निशान दिखाई देने लगते हैं।

ज्यादा गुस्सा करना

अगर आप हर छोटी-बड़ी बात पर गुस्सा हो जाती हैं या हमेशा चिड़चिड़ी रहती हैं, तो यह आपकी त्वचा और सेहत दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

गुस्से से मेंटल पीस बिगड़ता है, और स्किन पर रिंकल्स, ड्राइनेस और ग्लो की कमी जैसी समस्याएं जल्दी दिखने लगती हैं।

टिप: रोज़ाना मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग या हल्की एक्सरसाइज से आप गुस्से को कंट्रोल कर सकती हैं और चेहरे को जवान बनाए रख सकती हैं।

एक्सरसाइज न करना

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में बहुत सी महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी से बचती हैं, जिससे शरीर की मसल्स कमजोर हो जाती हैं और मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है।

इसका असर सीधे चेहरे की चमक और जवानी पर पड़ता है। एक्सरसाइज की कमी से चेहरे पर झुर्रियां और ड्राइनेस जल्दी दिखाई देने लगती हैं।

टिप: दिन में कम से कम 20-30 मिनट की हल्की वॉक, योगा या स्ट्रेचिंग जरूर करें।

हमेशा तनाव में रहना

अत्यधिक तनाव और ओवरथिंकिंग भी चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने का मुख्य कारण है। तनाव बढ़ने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है,

जिससे त्वचा पर रिंकल्स, डलनेस और ड्राइनेस जैसी समस्याएं जल्दी आती हैं।

टिप: तनाव कम करने के लिए गहरी सांसें लें, हॉट शावर लें, या अपने पसंदीदा हौबी में समय बिताएं।

पर्याप्त नींद न लेना

अगर आप नियमित रूप से 6-7 घंटे से कम सोती हैं, तो यह आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाने का बड़ा कारण बन सकता है। नींद की कमी से

हार्मोन बैलेंस बिगड़ता है और स्किन डल दिखने लगती है। इसके अलावा, शरीर की रिकवरी भी सही ढंग से नहीं होती।

टिप: हर रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है, ताकि चेहरे और शरीर दोनों जवान और स्वस्थ बने रहें।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल

ज्यादा तली-भुनी चीज़ें, फास्ट फूड, ज्यादा चीनी और पैकेज्ड फूड्स खाने से भी चेहरे की त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है।

ऐसे फूड्स से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और त्वचा की इलास्टिसिटी कम हो जाती है।

टिप: हेल्दी डाइट अपनाएं, हरी सब्जियां, फ्रूट्स और पानी का पर्याप्त सेवन करें।

जवानी और ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स काफी नहीं होते। रोज़मर्रा की आदतों और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज़रूरी है।

गुस्से पर कंट्रोल रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, तनाव कम करें, पर्याप्त नींद लें और हेल्दी डाइट अपनाएं।

इन आसान बदलावों से आप समय से पहले बूढ़ी होने से बच सकती हैं और लंबे समय तक जवान दिख सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment