---Advertisement---

Stuffed Uttapam Recipe : हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट के लिए जल्दी बनाएं स्टफ्ड उत्तपम

---Advertisement---

Stuffed Uttapam Recipe : अगर रोज़ाना एक जैसा नाश्ता खाते-खाते आप ऊब चुके हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राय करने का।

सुबह का नाश्ता न सिर्फ दिन की अच्छी शुरुआत करता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का ख्याल रखना जरूरी है।

सोचिए, अगर आपको ऐसा नाश्ता मिले जो मिनटों में तैयार हो जाए, देखने में आकर्षक हो और खाने वालों की तारीफ भी बटोर ले, तो कितना मज़ा आएगा।

स्टफ्ड उत्तपम बिल्कुल ऐसा ही है – जल्दी बनता है, हेल्दी है और खाने में टेस्टी भी। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

  • सूजी – 100 ग्राम
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
  • दही – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • मैदा – 2–3 चम्मच
  • आलू – 2 (उबले हुए)
  • हल्दी – ½ छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – जरूरत अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी, मैदा, दही और सारी कटी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगभग 2 घंटे के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर 2–3 मिनट तक भूनें।

फिर हल्दी, हरा धनिया, लाल मिर्च, नमक और उबले आलू डालकर अच्छे से मिलाएं और मसाला तैयार करें।

अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। तैयार सूजी का घोल डालकर फैलाएं।

जब यह हल्का पक जाए, तो आलू का मसाला बीच में रखें और ऊपर से फिर से थोड़ी सूजी का घोल डालकर ढक दें।

दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। गरमा-गरम स्टफ्ड उत्तपम को दो हिस्सों में काटकर टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।

बस, आपका हेल्दी और टेस्टी स्टफ्ड उत्तपम तैयार है, जो बच्चों और बड़े सभी को पसंद आएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment