---Advertisement---

फैक्ट्री बेचकर चुकाए 50 लाख, सुरेश राठौर बोले – उर्मिला सनावर कर रहीं ब्लैकमेल

---Advertisement---

हरिद्वार में अंकिता भंडारी केस से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो विवाद पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. उन्होंने अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर 50 लाख रुपये ऐंठने और ब्लैकमेलिंग का संगीन आरोप लगाया है. राठौर ने साफ कहा कि ब्लैकमेलिंग के इस खेल में उन्हें अपनी फैक्ट्री तक बेचनी पड़ गई.

पूर्व विधायक ने उर्मिला को कांग्रेस का ‘एजेंट’ करार दिया है. उनका कहना है कि यह सब सरकार और उनकी छवि बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है. राठौर ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उर्मिला सच में उनकी पत्नी होने का दावा करती हैं, तो सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करने के बजाय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ‘कालनेमी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है.

राठौर ने ज्वालापुर थाने में दर्ज मुकदमे पर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने पुलिस कप्तान से मांग की है कि उर्मिला सनावर और कांग्रेस नेताओं की कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच हो. उनका दावा है कि जांच में यह साबित हो जाएगा कि उर्मिला कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही हैं. पूर्व विधायक ने यहां तक कहा कि यदि जांच में वे दोषी पाए जाते हैं, तो जेल जाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

दूसरी ओर, उर्मिला सनावर ने भी इन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सुरेश राठौर को सबूत पेश करने की चुनौती दी है. उर्मिला ने पूछा है कि अगर उन्हें फ्लैट दिलाया गया है, तो राठौर उसकी रजिस्ट्री और लोन के कागजात सार्वजनिक करें.

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment