Suzuki September Sales : भारत के टू-व्हीलर मार्केट में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने सितंबर 2025 में कमाल कर दिया है। फेस्टिव सीजन की जबरदस्त डिमांड और GST 2.0 टैक्स रिफॉर्म्स से कीमतों में कटौती का फायदा सीधे कंपनी को मिला। हालांकि, एक्सपोर्ट्स में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन डोमेस्टिक मार्केट में सुजुकी (Suzuki) ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। आइए, इसकी पूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
सुजुकी सितंबर 2025 सेल्स परफॉर्मेंस – जबरदस्त उछाल
सितंबर 2025 में सुजुकी (Suzuki) की घरेलू बिक्री (Domestic Sales) 1,05,886 यूनिट्स रही, जो पिछले साल सितंबर 2024 के 77,263 यूनिट्स से पूरे 37.05% ज्यादा है। यानी सुजुकी (Suzuki) ने 28,623 यूनिट्स का शानदार वॉल्यूम ग्रोथ हासिल किया।
एक्सपोर्ट्स में गिरावट का सामना करना पड़ा। सितंबर 2024 में जहां 21,992 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 17,664 यूनिट्स रह गई, जो 19.68% की कमी दर्शाती है। कुल मिलाकर सुजुकी (Suzuki) की कुल बिक्री (Domestic + Export) 1,23,550 यूनिट्स पहुंची, जो पिछले साल के 99,255 यूनिट्स के मुकाबले 24.48% की सालाना (YoY) ग्रोथ है।
MoM तुलना – अगस्त से भी मजबूत रफ्तार
अगस्त 2025 में सुजुकी (Suzuki) ने 91,629 यूनिट्स बेची थीं। सितंबर में यह आंकड़ा चढ़कर 1,05,886 यूनिट्स हो गया, यानी 15.56% की ग्रोथ दर्ज हुई। हालांकि, एक्सपोर्ट्स में फिर गिरावट आई, जो 22,307 यूनिट्स से घटकर 17,664 यूनिट्स रह गईं, मतलब 20.81% की कमी। कुल मिलाकर (डोमेस्टिक + एक्सपोर्ट) सुजुकी (Suzuki) ने अगस्त की तुलना में 8.44% ज्यादा बिक्री हासिल की।
सुजुकी Q2 FY2026 रिपोर्ट – लगातार मजबूत पकड़
Q2 (जुलाई-सितंबर) 2025 में सुजुकी (Suzuki) की डोमेस्टिक सेल्स 10.63% बढ़कर 2,93,544 यूनिट्स पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 2,65,345 यूनिट्स थी। एक्सपोर्ट्स में भी हल्का उछाल आया, जो 3.82% बढ़कर 57,542 यूनिट्स हो गई। इस तरह कुल Q2 सेल्स 3,51,086 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 3,20,769 यूनिट्स से 9.45% ज्यादा है।
सुजुकी YTD (अप्रैल–सितंबर 2025) सेल्स एनालिसिस
YTD के आधार पर सुजुकी (Suzuki) की ग्रोथ भी गजब की रही। डोमेस्टिक सेल्स में 10.44% की बढ़ोतरी हुई। एक्सपोर्ट्स में 13.82% की वृद्धि दर्ज की गई। कुल YTD सेल्स 11.01% चढ़कर 6,88,174 यूनिट्स हो गई। सुजुकी (Suzuki) ने अब तक 6.88 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेच डाले हैं, जो पिछले साल के 6.19 लाख यूनिट्स से कहीं ज्यादा हैं।
GST 2.0 बना गेम चेंजर
22 सितंबर से लागू GST 2.0 टैक्स रिफॉर्म्स ने टू-व्हीलर कंपनियों के लिए गेम बदल दिया। अब सब-350cc बाइक्स और स्कूटर्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे सुजुकी (Suzuki) ने अपने पॉपुलर मॉडल्स जैसे Access, Burgman Street, Avenis, Gixxer और V-Strom SX की कीमतों में कटौती की। कीमतें 7,823 रुपये से लेकर 18,024 रुपये तक घटीं। यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में सुजुकी (Suzuki) के शोरूम पर भीड़ उमड़ पड़ी।
नए लॉन्च और प्रमोशन
सितंबर 2025 में सुजुकी (Suzuki) ने नई 2025 V-Strom SX एडवेंचर टूरर (Adventure Tourer) लॉन्च की। इसके साथ ही कंपनी ने दिल्ली से 10 दिन की हिमालयन एक्सपेडिशन (Himalayan Expedition) को फ्लैग ऑफ किया, जो V-Strom SX राइडर्स के लिए एक स्पेशल एडवेंचर इवेंट था।









