Suzuki SUVs India : भारत का सबसे बड़ा कार बाजार अब सुजुकी के अगले बड़े मिशन का केंद्र बन गया है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) ने ऐलान किया है कि आने वाले 5 से 6 सालों में कंपनी भारत में 8 नई SUVs लॉन्च करने जा रही है।
इस कदम का मकसद साफ है कि सुजुकी (Suzuki) अपने पुराने 50% मार्केट शेयर को फिर से हासिल करना चाहती है, जिसे पिछले कुछ सालों में उसने टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों के हाथों खो दिया था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
भारत पर फिर से फोकस क्यों?
सुजुकी (Suzuki) के प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी ने टोक्यो में हुए जापान मोबिलिटी शो 2025 में कहा कि भारत हमारे लिए सबसे अहम बाजार है। यहां की डिमांड, ग्राहकों की विविधता और SUV सेगमेंट की तेजी हमें फिर से मजबूत वापसी का मौका दे रही है।
पिछले कुछ सालों में भारत में SUV की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। जहां पहले छोटे हैचबैक मॉडल्स (जैसे Alto, WagonR) सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) की पहचान थे, अब लोग ज्यादा स्टाइलिश और दमदार SUVs की ओर जा रहे हैं।
सुजुकी की नई SUV रणनीति
कंपनी अगले 6 सालों में 8 नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के ऑप्शन होंगे। संभावना है कि इनमें से कुछ SUVs मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ब्रांड के तहत भारत में बेची जाएंगी। इनमें कुछ प्रमुख मॉडल्स हो सकते हैं – जैसे नई जेनरेशन ग्रैंड विटारा ईवी, जिम्नी के बड़े वर्जन, क्रेटा-राइवल मिड-साइज SUV, कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV और हायक्रॉस से प्रेरित 7-सीटर SUV।
इस स्ट्रैटेजी के जरिए सुजुकी (Suzuki) न सिर्फ भारतीय बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करना चाहती है, बल्कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की प्रीमियम छवि को भी नया आयाम देना चाहती है।
EV और हाइब्रिड पर भी फोकस
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) ने साफ कहा है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी उसकी प्राथमिकता होगी। कंपनी पहले ही मारुति eVX (Maruti eVX) प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कई और EV SUVs भारत में लाने की योजना है, ताकि टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) और हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) जैसे मॉडलों को टक्कर दी जा सके।
50% मार्केट शेयर का लक्ष्य
एक वक्त था जब सुजुकी (Suzuki) का भारत में मार्केट शेयर 50% से भी ज्यादा हुआ करता था। लेकिन, अब यह घटकर करीब 41-42% के आसपास रह गया है। इस गिरावट की वजह SUV सेगमेंट में देर से एंट्री और टाटा-महिंद्रा जैसी कंपनियों की जबरदस्त पकड़ रही। अब सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) का लक्ष्य है कि वह अगले कुछ वर्षों में SUV लॉन्च की बाढ़ लाकर अपने पुराने सुनहरे दौर की वापसी करे।
ग्लोबल लेवल पर भी बदलाव
सुजुकी (Suzuki) न केवल भारत, बल्कि जापान, यूरोप और अफ्रीका जैसे बाजारों के लिए भी नई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है। लेकिन, कंपनी का कहना है कि भारत उसका सबसे बड़ा EV और SUV टेस्टिंग ग्राउंड होगा, जहां से ग्लोबल लॉन्च की दिशा तय की जाएगी।









