---Advertisement---

Tanmay Vekaria Mother Death : ‘तारक मेहता’ के बाघा तन्मय वेकारिया की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट वायरल

---Advertisement---

Tanmay Vekaria Mother Death : टीवी के सुपरहिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ का रोल निभाने वाले पॉपुलर एक्टर तन्मय वेकारिया को बड़ा सदमा लग गया है। उनकी मां का निधन हो गया है। इस दुखद खबर को तन्मय ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने फैंस के साथ बांटा है।

मां के जाने के बाद बाघा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्टर ने अपनी मम्मी की कुछ पुरानी फोटोज के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इमोशनल नोट भी जोड़ा है। अब फैंस तन्मय को हिम्मत बांधने के लिए उनकी पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

इमोशनल पोस्ट ने मचाई धूम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के स्टार तन्मय वेकारिया की मां का निधन दो दिन पहले ही हुआ था। अब उनका ये इमोशनल पोस्ट वायरल हो गया है। पोस्ट में तन्मय ने अपनी मां की फोटोज से एक कॉलेज बनाया है और उसके ऊपर ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ गाना चला रखा है।

सोशल मीडिया पर बाघा का ये वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। फैंस कमेंट्स में तन्मय का हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। ये पोस्ट देखकर किसी की भी आंखें भर आ जाएंगी।

कैप्शन में तन्मय ने क्या लिखा?

बाघा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने एक दिल दहला देने वाला कैप्शन लिखा है। तन्मय ने लिखा, ‘दुखद बात ये है कि आप उन्हें केवल तस्वीरों में देख सकते हैं और उसे दिल में महसूस कर सकते हैं, आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या उन्हें फिर कभी अपने सामने नहीं देख पाएंगे।

माई की याद आती है, मुझे पता है कि आप वहां सबसे अच्छी जगह पर हैं।’ तन्मय वेकारिया के इस वायरल पोस्ट पर फैंस के अलावा शो की कोमल भाभी यानी अंबिका ने हार्ट इमोजी भेजकर सपोर्ट किया है। वहीं, एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

बता दें कि तन्मय वेकारिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी शानदार एक्टिंग से आज भी दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं। उन्होंने अपने किरदार ‘बाघा’ को घर-घर पहचान दिला दी है। शो में बाघा का रोल एक सादा-सादा इंसान का है, जिसका खड़े होने का स्टाइल इतना फनी है कि देखने वाले हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment