Tata Motors : टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में अब तक की सबसे धमाकेदार बिक्री हासिल कर ली है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 61,295 यूनिट बेचीं, जो अक्टूबर 2024 की 48,423 यूनिट के मुकाबले 26.6% की सालाना ग्रोथ दिखाती है।
टाटा मोटर्स के बड़े SUV सेगमेंट में जबरदस्त उछाल आया, जहां भारत में किसी भी दूसरी ऑटो कंपनी से ज्यादा प्राइस पॉइंट और बॉडी स्टाइल में इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध हैं। इस सेगमेंट में टियागो EV, नेक्सन EV और पंच EV जैसे मॉडल्स ने बाजी मारी।
फेस्टिव सीजन में 1 लाख डिलीवरी, GST कटौती का असर
दशहरा, धनतेरस और दिवाली के फेस्टिव सीजन में टाटा मोटर्स ने कुल 1 लाख गाड़ियां डिलीवर कीं, जो सालाना आधार पर 33% की ग्रोथ है। बिक्री में इस बूम का बड़ा कारण GST दरों में कटौती और सेस का खत्म होना है, जो 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुका था। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने 61,134 यूनिट बेचीं, जो अक्टूबर 2024 की 48,131 यूनिट से 27% ज्यादा है।
SUVs ने 47 हजार से ऊपर यूनिट के साथ लीड लिया, जो मासिक बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा 77% हिस्सा है। सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री सालाना 73% बढ़कर 9,286 यूनिट पहुंच गई।
नेक्सन EV और हैरियर की बंपर डिमांड
इस सेगमेंट में नेक्सन और नेक्सन EV ने सालाना 50% की ग्रोथ दिखाई, जबकि हैरियर और सफारी ने कुल बिक्री में 7 हजार से ज्यादा यूनिट जोड़ीं। इन नंबर्स को हैरियर.ev के एडवेंचर X एडिशन की मजबूत मार्केट डिमांड ने बूस्ट दिया। एक्सपोर्ट में हालांकि 161 यूनिट रही, जो पिछले साल के 292 यूनिट से 44.9% की गिरावट है।
EVs ने ग्लोबल मार्केट में भी छाए
कंपनी की EV सेल्स घरेलू और ग्लोबल दोनों मार्केट में 9,286 यूनिट रही, जो अक्टूबर 2024 की 5,355 यूनिट से 73.4% की ग्रोथ है। टाटा मोटर्स ने शानदार सालाना सेल्स के साथ महीने-दर-महीने परफॉर्मेंस में भी सुधार किया। सितंबर 2025 में 60,907 यूनिट बिकी थीं। इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप ने अक्टूबर 2025 में पिछले महीने की 9,191 यूनिट से बेहतर प्रदर्शन किया। नेक्सन EV, टियागो EV और पंच EV जैसे मॉडल्स टाटा मोटर्स की EV स्ट्रैटेजी को मजबूत बना रहे हैं।









