Tata Nexon : भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट ने सितंबर 2025 में एक बड़ा मोड़ ले लिया। टाटा मोटर्स ने अपने अब तक के सबसे बड़े मासिक आंकड़े दर्ज करते हुए 60,907 यूनिट्स की बिक्री की और सीधा नंबर-2 पोजिशन पर पहुंच गई। इसने न केवल अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, बल्कि महिंद्रा (56,233 यूनिट्स) और हुंडई (51,547 यूनिट्स) जैसे दिग्गज ब्रांड्स को भी पछाड़ दिया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
47% सालाना ग्रोथ – GST 2.0 ने किया कमाल
टाटा मोटर्स की यह शानदार छलांग 47% सालाना ग्रोथ का नतीजा है। हाल ही में लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स से कारों की कीमतें काफी घट गईं, जिससे ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की और बिक्री में उछाल आ गया। फेस्टिव सीजन की शुरुआत ने भी टाटा नेक्सन जैसी पॉपुलर SUV की सेल्स को और मजबूती दी है। टाटा मोटर्स ने इस मौके का फायदा उठाकर अपने पोर्टफोलियो को चमकाया, खासकर टाटा नेक्सन के हर वैरिएंट ने बाजार में धूम मचाई।
नेक्सन बनी टाटा सेल्स की रानी
टाटा मोटर्स की सफलता के पीछे सबसे बड़ा नाम टाटा नेक्सन SUV का रहा। इसने अकेले सितंबर 2025 में 22,500+ यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। ये किसी भी टाटा मॉडल की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। टाटा नेक्सन पेट्रोल, डीजल, CNG और EV, हर वैरिएंट में मौजूद है। इसीलिए, ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है।
नेक्सन के अलावा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हैरियर ईवी भी धकाधक बिक रही है। अपने सेगमेंट में हैरियर और सफारी की जोड़ी ने भी अपनी बेस्ट-एवर कॉम्बाइंड सेल्स दर्ज की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की बिक्री 9,191 यूनिट्स तक पहुंच गई, यानी 96% की सालाना उछाल देखने को मिली। वहीं, CNG कारें की बिक्री Q2 FY26 में 17,800 यूनिट्स से ज्यादा हुई, जो 105% की रिकॉर्ड ग्रोथ है। टाटा नेक्सन की इस ताबड़तोड़ बिक्री ने साबित कर दिया कि ये SUV क्यों है बाजार की क्वीन।
टाटा ने तोड़ा हुंडई और महिंद्रा का गुरूर
भारतीय ऑटो मार्केट में सालों से मारुति नंबर-1 है, जबकि हुंडई नंबर-2 पोजिशन पर रहती आई है। लेकिन इस बार कहानी पलट गई। इस बार टाटा मोटर्स ने 60,907 यूनिट्स के साथ नंबर-2 की कुर्सी अपने नाम कर ली। वहीं, तीसरे नंबर पर 56,233 यूनिट के साथ महिंद्रा रही। इसके बाद 51,547 यूनिट्स के साथ हुंडई को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
स्पष्ट है कि टाटा मोटर्स ने अपनी नई प्राइसिंग स्ट्रेटेजी और मजबूत पोर्टफोलियो से मार्केट में जबरदस्त पकड़ बना ली है। टाटा नेक्सन और हैरियर ईवी जैसे मॉडल्स ने इस उलटफेर में अहम रोल निभाया।
उम्मीद है कि आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन की डिमांड EV + CNG सेगमेंट की ग्रोथ और सप्लाई चेन में सुधार से टाटा मोटर्स अपनी नंबर-2 पोजिशन को और मजबूत कर सकती है। इससे साफ है कि सितंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक रहा और टाटा मोटर्स ने साबित कर दिया कि अब वो सिर्फ चुनौती देने वाला नहीं, बल्कि टॉप-3 में राज करने वाला ब्रांड है।









