---Advertisement---

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर कौन है आगे?

---Advertisement---

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat : आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए ठीक 4 दिन हो चुके हैं। चौथे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, जो फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक रही।

उधर, हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी उसी दिन रिलीज हुई थी और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर टक्कर ले रही हैं। तो आइए, जानते हैं कि इन दोनों में से किसका दबदबा ज्यादा है – थामा की हंसी-डर वाली दुनिया या दीवानियत का रोमांस?

‘थामा’ ने कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने चौथे दिन 3.79 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 13.63% रही। शोज की डिटेल देखें तो सुबह के शो में 7.35%, दोपहर में 15.40% और रात के शो में 18.13% ऑक्यूपेंसी मिली।

फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग से सबको चौंका दिया था, लेकिन उसके बाद कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव दिखा। वीकेंड पर तो ठीक चली, लेकिन अब ग्राफ फिर नीचे की ओर झुकता नजर आ रहा है। भारत में 4 दिनों का टोटल कलेक्शन 59.39 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये 76.7 करोड़ तक पहुंच चुका है।

किसका पलड़ा भारी?

दूसरी तरफ, हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ कमाई के मामले में ‘थामा’ से काफी पीछे छूट गई है। चौथे दिन इसने सिर्फ 2.2 करोड़ कमाए। पहले दिन 9 करोड़ की शुरुआत के बाद तो कमाई में गिरावट का सिलसिला ही चल पड़ा है।

भारत में अब तक 24.95 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है, और वर्ल्डवाइड फिगर 28.65 करोड़ पर अटका है। आंकड़ों से साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की ‘थामा’ का जलवा कायम है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को अभी रफ्तार पकड़नी बाकी है।

फिल्मों की कास्ट

‘थामा’ में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, और ये जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी लीड रोल्स में धमाल मचा रहे हैं।

वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फ्रेश जोड़ी पहली बार नजर आई है, जो फैंस को पसंद आ रही है। दोनों की एक्टिंग पर तारीफें बरस रही हैं। आने वाले दिनों में शायद दोनों फिल्मों की कमाई में नया उछाल देखने को मिले।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment