---Advertisement---

आ गया सबसे बड़ा लीक! Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में सिर्फ Snapdragon, Exynos गायब

---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G : अगर आप Samsung के दीवाने हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! कंपनी अपनी अगली जनरेशन Samsung Galaxy S26 सीरीज पर तेजी से काम कर रही है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।

इस बार सबसे बड़ी खुशी की बात ये है कि Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में पहले से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। पिछले कई सालों से Ultra मॉडल में 5000mAh बैटरी मिल रही थी, लेकिन अब कंपनी कुछ नया करने वाली है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की बैटरी होगी और भी पावरफुल

चीनी सोशल साइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में हल्का डिजाइन के साथ 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। मतलब बैटरी लाइफ में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही लीक में 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग की भी बात कही जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की चार्जिंग स्पीड iPhone 17 Pro Max के बराबर हो जाएगी।

परफॉर्मेंस में मिलेगा तगड़ा अपग्रेड

इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये है कि Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पूरी दुनिया में सिर्फ Snapdragon वर्जन में आएगा – कोई Exynos वेरिएंट नहीं! इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगने की उम्मीद है। इससे फोन की स्पीड तेज, AI फीचर्स बेहतर और बैटरी एफिशिएंसी और शानदार हो जाएगी। हालांकि ये सब आधिकारिक तौर पर तभी कन्फर्म होगा जब Samsung खुद अनाउंसमेंट करे। लेकिन लीक देखकर लग रहा है कि इस बार Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है।

डिजाइन और डिस्प्ले में भी आएगा दम

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन और बड़ी, स्मूद और प्रीमियम लगेगी। अगर कंपनी बेजल्स को और पतला कर दे तो स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी बढ़ जाएगा।

कैमरा सेटअप कर देगा सबको पीछे

लीक के मुताबिक Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में क्वाड कैमरा सेटअप होगा – 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 12MP टेलीफोटो लेंस। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये फोन किसी वरदान से कम नहीं होगा।

लॉन्च कब होगा?

लीक की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G और पूरी S26 सीरीज जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है। कीमत करीब $1,000 (लगभग 85,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। अभी ये सिर्फ लीक है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन जितना पता चल रहा है, उससे तो लग रहा है कि Samsung इस बार कुछ धमाकेदार करने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment