Voltro Power Bank : आज का जमाना हाईटेक हो चुका है और मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन फोन की बैटरी बार-बार खत्म होने की टेंशन से हर कोई परेशान रहता है।
ऐसे में मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड Unix ने भारतीय मार्केट में एक धांसू Voltro Power Bank लॉन्च किया है, जो 10000mAh की दमदार बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह पावरबैंक इतना कॉम्पैक्ट है कि आप इसे आसानी से जेब में डालकर कहीं भी ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियतें!
छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
Unix Voltro Power Bank का साइज इतना छोटा है कि यह आसानी से आपकी जेब, ट्रैवल पाउच या छोटे हैंडबैग में फिट हो जाता है। इसका वजन सिर्फ 165 ग्राम है, जो इसे ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाता है। यह पावरबैंक दो स्टाइलिश कलर ऑप्शंस – ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध है। इसकी कीमत मात्र 2,499 रुपये रखी गई है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है।
इतना ही नहीं, कंपनी इस पर एक साल की हसल-फ्री एक्सचेंज वारंटी भी दे रही है। यानी, अगर Voltro Power Bank में कोई खराबी आती है, तो आपको नया पावरबैंक मिलेगा।
डिटैचेबल केबल के साथ स्टाइलिश डिजाइन
Unix Voltro Power Bank का डिजाइन इतना स्टाइलिश और मजबूत है कि यह हर किसी को पसंद आएगा। इसकी सबसे खास बात है इसमें दी गई डिटैचेबल केबल। इस केबल को आप बैग क्लिप, की-चेन या फिंगर ग्रिप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे आपको अलग से केबल साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, इसमें एक इंटीग्रेटेड LED डिस्प्ले भी है, जिससे आप आसानी से बैटरी लेवल चेक कर सकते हैं। Voltro Power Bank में USB और टाइप-C दोनों आउटपुट पोर्ट्स हैं, जिससे आप एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। 4.5A आउटपुट और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह आपके फोन को सिर्फ 60 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।
12 लेयर प्रोटेक्शन के साथ सेफ्टी की गारंटी
सुरक्षा के मामले में Unix Voltro Power Bank किसी से पीछे नहीं है। इसमें 12 लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है, जो शॉर्ट सर्किट, ओवरवोल्टेज, ओवरहीटिंग और इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। यानी, आप बिना किसी टेंशन के इस पावरबैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि Voltro Power Bank की मैन्युफैक्चरिंग गुजरात के उमरगांव में हो रही है। Unix का फोकस ‘मेड इन इंडिया’ पर है, जो इसे और भी खास बनाता है।









