---Advertisement---

Lava Agni 4 का नया डिजाइन आया सामने, कैमरा और बॉडी में है बड़ा बदलाव

---Advertisement---

Lava Agni 4 : भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया तूफान आने वाला है! घरेलू कंपनी लावा अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Agni 4 को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Lava Agni 4 अगले महीने भारतीय बाजार में धमाल मचाने आ जाएगा।

लावा की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर एक टीजर इमेज रिलीज की गई है, जिसमें Lava Agni 4 की एक झलक मिल रही है। हालांकि, अभी इस फोन की पूरी डिजाइन रिवील नहीं हुई है, लेकिन जो थोड़ा-सा दिखा है, वो ही दिल चुरा लेने वाला है।

अगले महीने लॉन्च होगा Lava Agni 4

पिछले साल अक्टूबर में लावा ने Lava Agni 3 को लॉन्च किया था, जो काफी पॉपुलर रहा। अब कंपनी उसी सीरीज का अपग्रेड वर्जन Lava Agni 4 लाने जा रही है। खुद कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Lava Agni 4 को नवंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। हां, अभी एग्जैक्ट लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन एक्साइटमेंट पीक पर है।

कंपनी की एक टीजर पोस्ट में Lava Agni 4 की डिजाइन की झलक दिखाई गई है, जो कुछ-कुछ बॉक्सी स्टाइल की लग रही है। ये डिजाइन देखकर लगता है कि Lava Agni 4 प्रीमियम फील देगा।

टीजर इमेज से क्लियर हिंट मिल रहा है कि Lava Agni 4 का रियर पैनल किनारों पर थोड़ा घुमावदार है, जबकि साइड पैनल बिल्कुल सपाट रखा गया है। किनारों पर एन्टीना लाइनें भी स्पष्ट नजर आ रही हैं।

ऊपरी हिस्से में स्पीकर होल, एक एक्स्ट्रा माइक्रोफोन और शायद IR ब्लास्टर या 3.5mm ऑडियो जैक जैसा कुछ दिख रहा है (ये अभी कन्फर्म नहीं)। कैमरा की बात करें तो, Lava Agni 3 से अलग, Lava Agni 4 में होरीजॉन्टल पोजिशन वाला पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें टेक्नो पोवा स्लिम जैसे डायनामिक मूड लाइट भी जोड़े गए हैं, जो फोन को और कूल लुक देंगे।

Lava Agni 4 फोन के फीचर्स (संभावित)

अगर पुराने अपडेट्स और लीक पर गौर करें, तो Lava Agni 4 के रेंडर इमेज पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, और टीजर इमेज से मैच कर रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर के साथ एक LED फ्लैशलाइट मिलेगी। स्पेक्स की बात करें तो, Lava Agni 4 में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

इसके अंदर मिडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा, और रियर में दो 50 MP कैमरा सेटअप मिलेगा। कुल मिलाकर, Lava Agni 4 बजट सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment