Maruti Brezza 2026 : मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV Maruti Brezza को जबरदस्त अपडेट देने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि नई जनरेशन Maruti Brezza को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। अच्छी बात ये है कि इसकी टेस्टिंग जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।
हाल ही में सड़क पर टेस्टिंग के दौरान नई Maruti Brezza का टेस्ट म्यूल कैमरे में कैद हुआ और सबसे बड़ा सरप्राइज पीछे चिपका CNG स्टिकर था। यानी अब Maruti Brezza में अंडरबॉडी CNG टैंक का ऑप्शन आने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि नई Maruti Brezza में और क्या-क्या नया होने वाला है।
बूट स्पेस की टेंशन खत्म! पूरा सामान आएगा
अब तक ज्यादातर CNG कारों में बड़ा सा सिलेंडर बूट में लगता था, जिससे सामान रखने की जगह बहुत कम बचती थी। लेकिन नई Maruti Brezza में अंडरफ्लोर CNG टैंक लगने से पूरा बूट स्पेस खाली रहेगा। रियर सीटें भी 100% फोल्ड हो सकेंगी। इससे प्रैक्टिकैलिटी तो बढ़ेगी ही, कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग भी बेहतर हो जाएगी। मतलब नई Maruti Brezza CNG अब लंबी फैमिली ट्रिप के लिए और भी परफेक्ट हो जाएगी।
लेवल-2 ADAS का धमाका, सेफ्टी में टॉप पर पहुंचेगी Brezza
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई Maruti Brezza में लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है। यानी एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स आ सकते हैं। अभी भी Maruti Brezza में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX और तीन-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन अपडेट के बाद ये सेगमेंट की सबसे सेफ कारों में शुमार हो जाएगी।
डिजाइन भी बनेगा और आकर्षक
लुक में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नई Maruti Brezza में नई मारुति विक्टोरिस से इंस्पायर्ड फ्रंट ग्रिल, बंपर और टेल लाइट्स मिल सकती हैं। इंटीरियर में भी बेहतर मटेरियल और नए फीचर्स आने की उम्मीद है। हालांकि इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वही भरोसेमंद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन रहेगा जो 103bhp पावर और 137Nm टॉर्क देता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।









