---Advertisement---

ये होते है Personal Loan में छिपे चार्ज, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

---Advertisement---

Personal Loan : जब भी आप पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने निकलते हैं, तो नजर सबसे पहले ब्याज दर (Interest Rate) पर जाती है – 10% या 12%? लगता है बस यही तय करेगा कि लोन सस्ता पड़ेगा या महंगा। लेकिन असली खेल तो यहां से शुरू होता है।

सच्चाई ये है कि लोन का पूरा खर्च उस छोटी सी दर के पीछे छिपा होता है, जिसे हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं।

सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) देखकर फैसला करना? ये आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है।

मान लीजिए आप ₹5 लाख का पर्सनल लोन (Personal Loan) 3 साल के लिए ले रहे हैं। 11% ब्याज पर कुल ब्याज लगभग ₹89,296 बनेगा। लेकिन अगर बैंक 13% ठोक दे, तो ब्याज सीधा ₹1,06,491 तक पहुंच जाएगा। यानी सिर्फ 2% के फर्क से आपकी जेब से ₹17,195 अतिरिक्त निकल गए! छोटा सा अंतर, लेकिन बोझ भारी। इसलिए पर्सनल लोन (Personal Loan) चुनते वक्त ब्याज दर (Interest Rate) में हर पॉइंट पर नजर रखें।

आपकी प्रोफाइल तय करती है ब्याज

बैंक या NBFC आपको पर्सनल लोन (Personal Loan) देने से पहले आपकी पूरी डिटेल चेक करते हैं। अच्छी सैलरी, पक्की जॉब और मजबूत क्रेडिट स्कोर (Credit Score) – यानी पुराने लोन समय पर चुकाए हों – तो आप उनके लिए कम रिस्क वाले कस्टमर हैं। ऐसे में कम ब्याज दर (Interest Rate) पर लोन पक्का। अपनी प्रोफाइल को दमदार बनाए रखें, आपका पर्सनल लोन (Personal Loan) अपने आप सस्ता हो जाएगा। क्रेडिट स्कोर (Credit Score) सुधारें, ब्याज बचाएं।

हिडेन चार्ज जो देते हैं झटका

पर्सनल लोन (Personal Loan) में ब्याज के अलावा कई छिपे हुए खर्चे होते हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। वरना बाद में पछतावा।

प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 1-3% तक, लोन मिलते ही कट जाता है।
प्रीपेमेंट चार्ज: लोन जल्दी चुकाना चाहें तो पेनल्टी लगती है।
लेट पेमेंट चार्ज: EMI लेट हुई तो भारी जुर्माना।
इन हिडेन चार्ज को इग्नोर किया तो पर्सनल लोन (Personal Loan) महंगा पड़ जाएगा।

APR देखें, सही फैसला लें

पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) नहीं, Annual Percentage Rate (APR) चेक करें। ये वो रेट है जिसमें ब्याज के साथ प्रोसेसिंग फीस और बाकी चार्ज शामिल होते हैं। इससे लोन की असली लागत साफ दिखेगी। EMI कैलकुलेटर यूज करें और चेक करें कि प्रीपेमेंट बिना भारी चार्ज के हो रहा है या नहीं। स्मार्ट तरीके से पर्सनल लोन (Personal Loan) लें, पैसे बचाएं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment