Suzuki Fronx : मारुति सुजुकी की सबसे हॉट और देश के SUV सेगमेंट में राज करने वाली Suzuki Fronx के नाम एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। जी हां, ASEAN मार्केट के लिए बनी Suzuki Fronx का क्रैश टेस्ट ASEAN NCAP ने किया और इसने सीधे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हथिया ली।
ये खास Suzuki Fronx इंडोनेशिया के सिकांग प्लांट में बनी थी, जिसका टारगेट इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम जैसे ASEAN देश थे। Suzuki Fronx की ये सक्सेस देखकर फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
2025 सुजुकी फ्रोंक्स क्रैश टेस्ट डिटेल्स जो चौंकाने वाले हैं
2025 Suzuki Fronx के क्रैश टेस्ट स्कोर तो कमाल के निकले, क्योंकि इस B-सेगमेंट SUV को फुल 5 स्टार मिले। ASEAN NCAP ने MY25 वर्जन टेस्ट किए, जिनका कर्ब वेट 1060 kg था। 6 एयरबैग स्टैंडर्ड थे और 1.5L NA पेट्रोल इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से लैस। Suzuki Fronx का परफॉर्मेंस देखकर लगता है, सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ASEAN मार्केट वाली Suzuki Fronx में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं जो इंडिया मॉडल में नहीं मिलते। जैसे ADAS और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स। ADAS स्टैंडर्ड नहीं, लेकिन ऑप्शनल है। इसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट जैसे कूल ऑटोनॉमस फीचर्स पैक हैं। Suzuki Fronx को और स्मार्ट बनाते हैं ये।
2025 Suzuki Fronx ने एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 29.37 पॉइंट्स ठोके (फ्रंटल इम्पैक्ट: 13.74, साइड इम्पैक्ट: 7.63, हेड प्रोटेक्शन: 8)। चाइल्ड सेफ्टी में 38.94 पॉइंट्स (डायनामिक: 17.94, व्हीकल बेस्ड: 9, इंस्टॉलेशन: 12, चाइल्ड डिटेक्शन: 0)। सेफ्टी असिस्ट में 16.5 और मोटरसाइकिल सेफ्टी में 8 पॉइंट्स।
ASEAN NCAP ने कहा, “नई Suzuki Fronx ने 2021-2025 प्रोटोकॉल में 77.70 पॉइंट्स के साथ कमाल कर दिया और 5-स्टार रेटिंग की हकदार बनी।”
भारत में धूम मचा रही फ्रोंक्स
ये टेस्ट इंडोनेशिया बनी ASEAN Suzuki Fronx पर हुए थे। इंडिया वाली मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का भारत NCAP या ग्लोबल NCAP टेस्ट अभी बाकी है, लेकिन कंपनी के इंटरनल टेस्ट शानदार रिजल्ट्स दिखाते हैं। लॉन्च से ही Suzuki Fronx भारत में टॉप सेलर है। डिजाइन, मारुति ब्रांड, आसान ओनरशिप, फ्यूल एफिशिएंसी और ढेर सारे फीचर्स – यही Suzuki Fronx की सक्सेस की कुंजी हैं।









