Oben Electric Rorr 2025 : अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो Oben Electric Rorr 2025 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और Oben ने इस मॉडल को स्पेशली मॉडर्न राइडर्स के लिए डिजाइन किया है।
यह बाइक न सिर्फ परफॉरमेंस में दमदार है बल्कि डिजाइन और टेक्नोलॉजी में भी बेहद एडवांस है। Oben Electric Rorr 2025 जैसी बाइकें युवाओं को अपनी ओर खींच रही हैं, क्योंकि ये न सिर्फ कूल लगती हैं बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं।
कीमत और वेरिएंट
Oben Electric Rorr सिर्फ एक ही वेरिएंट स्टैंडर्ड में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,001 रखी गई है। ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से बदलती है और दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में यह करीब ₹1,60,662 तक जाती है। आसान खरीद के लिए कंपनी EMI ऑप्शन भी देती है, जहां लगभग ₹5,112 प्रति माह में यह बाइक खरीदी जा सकती है। Oben Electric Rorr 2025 को EMI पर लेना इतना आसान बना दिया गया है कि कोई भी आम आदमी बिना सोचे-समझे इसे घर ला सकता है।
शानदार परफॉरमेंस और पावर
Oben Electric Rorr 2025 अपने सेगमेंट में बेहतरीन परफॉरमेंस देती है। यह बाइक 8 kW की मैक्स पावर और 52 Nm का टॉर्क जेनेरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक जाती है। बैटरी की कैपेसिटी 4.4 kWh है और इसे पूरी तरह चार्ज करने में करीब 7 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह बाइक 187 km की लॉन्ग रेंज देती है, जो डेली कम्यूट और वीकेंड राइड्स दोनों के लिए काफी है। Oben Electric Rorr 2025 की यह रेंज शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में बिल्कुल फिट बैठती है, जहां हर रोज की दौड़ में पावर की जरूरत पड़ती है।
डिजाइन और एडवांस फीचर्स
Oben Electric Rorr का डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट, कीलेस लॉक/अनलॉक, और मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग जैसी फीचर्स मिलती हैं। बाइक LED हेडलाइट, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) से लैस है।
यह दो अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है – Voltaic Yellow और Electric Red, जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। Oben Electric Rorr 2025 के ये फीचर्स इसे एक स्मार्ट गैजेट जैसी फील देते हैं, जो राइड को मजेदार बना देते हैं।
सस्पेंशन, ब्रेकिंग और डाइमेंशन
राइडिंग कंफर्ट और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें 37mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक और UBS सिस्टम इसे सेफ बनाते हैं। बाइक का कर्ब वेट 147 kg है, जबकि इसकी सीट हाइट 810mm है। इसके अलावा 200mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे भारतीय सड़कों और खराब रास्तों पर भी आसानी से चलने योग्य बनाता है। Oben Electric Rorr 2025 का यह सेटअप सुनिश्चित करता है कि आपकी राइड स्मूथ रहे, चाहे सड़क कितनी भी उबड़-खाबड़ हो।
बैटरी और वारंटी
अगर हम बैटरी की बात करते है तो Oben Electric Rorr 2025 की बैटरी कैपेसिटी 4.4 kWh है। वारंटी की बात करे तो कंपनी बैटरी पर 3 साल या 50,000 km तक की वारंटी देती है, जबकि मोटर पर भी 3 साल की वारंटी मिलती है। यानी, लंबे समय तक आपको किसी बड़ी समस्या की टेंशन नहीं होगी। Oben Electric Rorr 2025 की यह वारंटी इसे एक भरोसेमंद साथी बनाती है, जो सालों तक साथ निभाए बिना शिकायत।
रनिंग कॉस्ट
इलेक्ट्रिक बाइक का सबसे बड़ा फायदा है इसकी एक्सट्रेमेली लो रनिंग कॉस्ट। Oben Electric Rorr 2025 की रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹0.23 प्रति किमी आती है। अगर आप डेली 20 km बाइक चलाते हैं, तो आपकी मंथली कॉस्ट महज ₹117 होगी। पेट्रोल बाइक्स की तुलना में यह खर्च बेहद कम है और लंबे समय में जबरदस्त बचत करवाता है। Oben Electric Rorr 2025 जैसी बाइक चुनकर आप न सिर्फ पर्यावरण बचाते हैं बल्कि अपनी जेब भी।









