---Advertisement---

भारत में Maruti Swift की जबरदस्त डिमांड, कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

---Advertisement---

Maruti Swift : मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट ने फिर से सबको चौंका दिया है। लॉन्च के बाद से अब तक स्विफ्ट की 32 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में स्विफ्ट का जलवा कायम है। पाकिस्तान, चीन, अमेरिका जैसे देशों में स्विफ्ट की 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

भारत में मारुति सुजुकी ने कुल 3 करोड़ से ज्यादा कारें बेची हैं, जिसमें स्विफ्ट का बड़ा योगदान रहा है। ऑल्टो और वैगनआर के बाद स्विफ्ट तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5,78,900 रुपए है।

भारत में बिकने वाली स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई स्विफ्ट में बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन लगा है, जो पुरानी स्विफ्ट से माइलेज को काफी बढ़ा देता है। स्विफ्ट में 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन है, जो 80bhp पावर और 112Nm टॉर्क देता है।

इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप भी मिलता है। गियरबॉक्स के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन है। माइलेज की बात करें तो मैनुअल वैरिएंट में 24.80kmpl और ऑटोमैटिक में 25.75kmpl तक का दावा कंपनी कर रही है। स्विफ्ट का ये फीचर इसे और पॉपुलर बना रहा है।

स्विफ्ट का केबिन बेहद शानदार है। रियर AC वेंट्स के साथ वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। रियर व्यू कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है।

स्विफ्ट में 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जो नया डिजाइन वाला डैशबोर्ड के साथ आती है। ये स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल लगा है। स्विफ्ट का इंटीरियर इसे प्रीमियम फील देता है।

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी में स्विफ्ट कोई कसर नहीं छोड़ती। हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं। क्रूज कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट सभी सीटों पर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। स्विफ्ट में नया LED फॉग लैंप भी जोड़ा गया है। ये सारे फीचर्स स्विफ्ट को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment