Triumph Speed Triple 1200 RX : ट्रॉयम्फ ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद एक्सक्लूसिव मोटरसाइकिल, स्पीड ट्रिपल 1200 RX को लॉन्च कर दिया है। इस दमदार स्ट्रीटफाइटर की कीमत 23.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सबसे खास बात यह है कि यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 1,200 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।
हालांकि, ट्रॉयम्फ ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि भारत के हिस्से में कितनी स्पीड ट्रिपल 1200 RX बाइक्स आएंगी, इसलिए अगर आप इस स्पीड ट्रिपल 1200 RX को अपना बनाना चाहते हैं, तो फटाफट बुकिंग कर लें। ट्रॉयम्फ की यह स्पीड ट्रिपल 1200 RX स्ट्रीटफाइटर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं लग रही!
RS मॉडल से कितनी अलग है RX?
नया RX वैरिएंट काफी हद तक स्पीड ट्रिपल 1200 RS पर आधारित है, लेकिन इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं। ट्रॉयम्फ ने स्पीड ट्रिपल 1200 RX को ऐसे ट्वीक किया है कि यह ट्रैक पर रेसिंग का मजा दोगुना कर दे।
डिजाइन और राइडिंग पोस्चर
इसके राइडिंग पोस्चर की बात करें तो स्पीड ट्रिपल 1200 RX में राइटर का ट्रायएंगल ज्यादा अट्रैक्टिव होगा। क्लिप-ऑन हैंडलबार्स को थोड़ा नीचे और राइडर से दूर सेट किया गया है। वहीं, इसके फुट पेग्स को पीछे की ओर और थोड़ा ऊंचा रखा गया है, जो ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल और रेसिंग वाला अनुभव देता है। इसमें एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स दिए गए हैं।
यह बाइक एक खास नियॉन येलो-ब्लैक कलर स्कीम और खास RX ग्राफिक्स के साथ आती है, जो इसे स्पीड ट्रिपल 1200 RS मॉडल से अलग पहचान दिलाते हैं। स्पीड ट्रिपल 1200 RX का यह लुक देखकर कोई भी बाइक फैन दीवाना हो जाए!
परफॉर्मेंस और पार्ट्स
स्पीड ट्रिपल 1200 RX में कार्बन-फाइबर और टाइटेनियम से बना एक खास Akrapovic एंड कैन एग्जॉस्ट दिया गया है। हालांकि, इस एग्जॉस्ट के बावजूद बाइक के कुल वजन में कोई कमी नहीं आई है और यह 199 किलोग्राम (कर्ब वेट) पर है, जो इसे अपनी कैटेगिरी की सबसे हल्की लीटर-क्लास स्ट्रीटफाइटर्स में से एक बनाए रखता है। ट्रॉयम्फ की स्पीड ट्रिपल 1200 RX परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो स्पीड ट्रिपल 1200 RX में Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ ट्विन-डिस्क सेटअप और Brembo MCS रेडियल मास्टर सिलेंडर मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो RX में Öhlins Smart EC 3.0 एक्टिव डैम्पर्स और एक Öhlins SD EC स्टीयरिंग डैम्पर बरकरार है। ये फीचर्स स्पीड ट्रिपल 1200 RX को रोड पर भी ट्रैक जैसा कंट्रोल देते हैं।
इंजन पावर और कीमत
स्पीड ट्रिपल 1200 RX में वही दमदार 1,163cc इनलाइन-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 10,750rpm पर 183 हॉर्सपावर और 8,750rpm पर 128Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ट्रॉयम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RX का यह इंजन पावरहाउस है, जो स्पीड लवर्स को रोमांचित कर देगा।
कीमत की तुलना
ट्रॉयम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RX के प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 23.07 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, स्पीड ट्रिपल 1200 RS की कीमत 21.76 लाख है। यानी RX वैरिएंट ‘स्टैंडर्ड’ RS मॉडल से 1.31 लाख महंगा है, लेकिन इसके एक्सक्लूसिव फीचर्स, लिमिटेड प्रोडक्शन और स्पोर्टी लुक के चलते यह कीमत वाजिब लगती है। अगर आप स्पीड ट्रिपल 1200 RX जैसी प्रीमियम बाइक का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका हाथ से न जाने दें!









