GAZAP Bomb : दुनियाभर में कई देशों में जंग का माहौल गर्म है, और इसी बीच तुर्की ने एक ऐसा बम बनाकर सबको चौंका दिया है, जो दुश्मनों के लिए काल बन सकता है। इस बम का नाम है ‘GAZAP’, और इसका वजन करीब 970 किलोग्राम है।
तुर्की ने इसे IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में दुनिया के सामने पेश किया। हैरानी की बात ये है कि ये बम अमेरिका के MK84 बम से तीन गुना ज्यादा घातक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस बम में ऐसा क्या खास है, जो इसे इतना खतरनाक बनाता है।
GAZAP बम की खासियत: क्यों है ये इतना विनाशकारी?
GAZAP को तुर्की का अब तक का सबसे घातक हथियार माना जा रहा है। ये एक थर्मोबैरिक बम है, जिसका वजन 970 किलोग्राम है। जब ये बम फटता है, तो ये लगभग 10,000 घातक टुकड़े चारों तरफ बिखेर देता है। धमाके के समय ये इतना ज्यादा तापमान और दबाव पैदा करता है कि दुश्मन को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी विनाशकारी ताकत अमेरिका के MK84 बम से तीन गुना ज्यादा है। यानी, ये बम दुश्मनों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं।
तुर्की की हथियार इंडस्ट्री का दम: F16 से बरसेगा कहर
GAZAP बम को तुर्की ने F16 जैसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों से इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया है। यानी, ये बम आसमान से दुश्मनों पर कहर बरपाने में सक्षम है। तुर्की ने IDEF 2025 मेले में इस बम को प्रदर्शित कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। पिछले कुछ सालों में तुर्की ने अपनी घरेलू हथियार इंडस्ट्री को जबरदस्त तरीके से मजबूत किया है। GAZAP बम को तुर्की के रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो इसे दुनिया की सैन्य ताकतों में और ऊपर ले जाएगा।








