---Advertisement---

TVS Jupiter CNG : सिर्फ 90 पैसे में 1Km चलेगा ये स्कूटर, न पेट्रोल न इलेक्ट्रिक

---Advertisement---

TVS Jupiter CNG : देश की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर का इंतजार अब TVS जल्द ही खत्म करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने इस Jupiter CNG स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। वैसे तो ये कॉन्सेप्ट मॉडल था, लेकिन प्रोडक्शन लेवल पर ये काफी हद तक कम्प्लीट नजर आ रहा था।

यानी इसमें थोड़े-बहुत सुधार की जरूरत थी। ऐसे में अब नई खबरों की मानें तो कंपनी इस Jupiter CNG को अगले साल फरवरी 2026 के आसपास बाजार में ला सकती है। बता दें कि CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो ने पहली फैक्ट्री फिटेड मोटरसाइकिल बीते साल लॉन्च की थी।

जुपिटर CNG 

जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। ये Jupiter CNG स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा। वैसे, इसके माइलेज की डिटेल का खुलासा हो चुका है। आमतौर पर पेट्रोल स्कूटर का माइलेज 45 से 50 किमी/लीटर के आसपास ही होता है।

हालांकि, इस Jupiter CNG के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ये 1 किलो CNG में 84 किलोमीटर तक दौड़ेगा। दिल्ली में CNG की कीमत 76 रुपये प्रति किलो है। यानी 1 किमी का खर्च करीब 90 पैसे होगा।

इस Jupiter CNG में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही स्कूटर को पेट्रोल और CNG के साथ 226 किमी तक चलाया जा सकता है।

Jupiter CNG के इंजन से इसे 80.5 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 1.4 किलो का CNG टैंक दिया है। आप बटन की मदद से इसे पेट्रोल से CNG और CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट कर पाएंगे।

Jupiter CNG की खास फीचर्स 

इस Jupiter CNG में स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, ज्यादा लेग स्पेस, ETFi टेक्नोलॉजी, IntelliGO टेक्नोलॉजी, ऑल इन वन लॉक, साइड स्टैंड इंडिकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर दिया गया है।

इसमें पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट करने के लिए अलग से बटन दिया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment