Two-wheeler Sales September 2025 : भारत के दोपहिया वाहन बाजार में सितंबर 2025 का महीना जबरदस्त रहा। FADA (Federation of Automobile Dealers Association) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टू-व्हीलर रिटेल सेल्स में 6.51% की साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है। नए GST 2.0 टैक्स स्ट्रक्चर, त्योहारी ऑफर्स और रूरल मार्केट की रिकवरी ने मिलकर बाइक-स्कूटर बिक्री को रफ्तार दी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। हीरो, होंडा, TVS जैसे ब्रांड्स ने टू-व्हीलर मार्केट में अपनी चमक बिखेरी, जबकि EV सेगमेंट में एथर ने ओला को पछाड़ दिया।
कुल बिक्री का हाल
सितंबर 2025 में कुल 12,87,735 टू-व्हीलर बेचे गए। पिछले साल के 12,09,072 यूनिट्स के मुकाबले यह 6.51% की बढ़त है। हालांकि, अगस्त 2025 की तुलना में बिक्री में 6.26% की मामूली गिरावट देखी गई। YTD (वर्ष-से-अब तक) आधार पर बिक्री 3.07% बढ़ी है। टू-व्हीलर सेल्स की यह ग्रोथ नए GST 2.0 और त्योहारी सीजन की वजह से हुई, जहां हीरो और TVS जैसे ब्रांड्स ने बाजार को गर्माया।
हीरो फिर बनी देश की नंबर-1 बाइक कंपनी
हीरो (Hero) ने सितंबर 2025 में होंडा (Honda) को पछाड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली। इसकी बिक्री 3,23,268 यूनिट्स रही। वहीं, पिछले साल 2,71,820 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसका मार्केट शेयर 25.10% रहा। हीरो (Hero) का मार्केट शेयर और भरोसा दोनों बढ़े हैं। कंपनी जल्द नई हीरो मैवरिक 440 (Hero Mavrick 440) लॉन्च करने की तैयारी में है, जबकि Xtreme 125R का अपडेटेड वर्जन भी शोकेस किया गया है। हीरो (Hero) की यह कामयाबी टू-व्हीलर मार्केट में ग्रामीण इलाकों की डिमांड से आई है।
होंडा की बिक्री में मामूली गिरावट
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India – HMSI) को मामूली गिरावट झेलनी पड़ी। इसकी बिक्री 3,22,614 यूनिट्स रही। वहीं, पिछले साल 3,34,860 यूनिट की बिक्री रही। कंपनी ने अपनी CB350 स्पेशल एडिशन लॉन्च की है, जो अब BigWing डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। होंडा (Honda) अभी भी टू-व्हीलर सेल्स में मजबूत है, लेकिन प्रतिस्पर्धा ने इसे थोड़ा पीछे धकेला।
TVS मोटर का लगातार मजबूत प्रदर्शन
TVS की ग्रोथ स्टेडी बनी रही। इसकी बिक्री 2,46,064 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 2,22,029 यूनिट्स थी। Raider, Apache और iQube EV जैसे मॉडल्स कंपनी के लिए सेल्स का आधार बने हुए हैं। TVS ने टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की, खासकर EV मॉडल iQube से। TVS की यह बढ़त त्योहारी ऑफर्स और रूरल रिकवरी से जुड़ी है।
बजाज की बिक्री में गिरावट
बजाज (Bajaj) की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। सितंबर 2025 में इसकी 1,37,224 यूनिट बिक्री रही। वहीं, सितंबर 2024 में इसकी 1,42,002 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, कंपनी ने नया GST स्ट्रक्चर लागू होने के बाद कीमतें समायोजित की हैं। खास बात यह है कि 400cc से ऊपर वाली बाइक्स (जैसे Triumph और KTM) के लिए बढ़ा टैक्स कंपनी खुद वहन कर रही है, ताकि कीमतें स्थिर रहें। बजाज (Bajaj) टू-व्हीलर सेल्स में रिकवर करने की कोशिश में है।
रॉयल एनफील्ड और सुजुकी की स्थिर रफ्तार
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की 77,462 यूनिट्स (↑ YoY 58,653 से) बिकी। इसका मार्केट शेयर 6.02% है। वहीं, सुजुकी (Suzuki) की 77,342 यूनिट (↑ YoY 74,699 से) सेल हुईं। एक्सेस (Access) और बर्गमैन (Burgman) जैसे स्कूटर अभी भी हाई डिमांड में हैं। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और सुजुकी (Suzuki) ने टू-व्हीलर मार्केट में स्थिरता दिखाई, जहां सुजुकी के स्कूटर मॉडल्स ने ग्रोथ दी।
यामाहा की बिक्री में मामूली गिरावट
यामाहा (Yamaha) की बिक्री घटी और सितंबर 2025 में इसकी 48,099 यूनिट सेल हुईं। वहीं, इसकी सितंबर 2024 में 50,265 यूनिट्स सेल हुईं। कंपनी जल्द ही नई MT सीरीज बाइक लॉन्च करने की योजना में है। यामाहा (Yamaha) टू-व्हीलर सेल्स में नई लॉन्च से वापसी की उम्मीद कर रही है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट: एथर ने ली ओला से बढ़त
सितंबर 2025 में EV सेगमेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एथर एनर्जी (Ather Energy) नई EV बादशाह बनी। इसकी बिक्री 18,141 यूनिट्स रही। इसकी बिक्री पिछले साल 12,925 यूनिट थी। इसका मार्केट शेयर 1.41% रहा। एथर (Ather) ने ओला को पछाड़ दिया, जो इस बार 13,383 यूनिट्स (पिछले साल 24,754 यूनिट्स) पर सिमट गई। EV मार्केट में एथर (Ather) की यह जीत टू-व्हीलर सेल्स को नई दिशा दे रही है।









