---Advertisement---

UIDAI ने आसान की आधार एड्रेस अपडेट प्रक्रिया, 2026 तक रहेगा फ्री

---Advertisement---

UIDAI : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से जारी किया गया Aadhaar Card आज के समय में पहचान और एड्रेस का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। इसका इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने, बैंक अकाउंट खुलवाने, नई सिम खरीदने और कई अन्य कामों में किया जाता है। Aadhaar Card के बिना तो जिंदगी जैसे अधर में लटक जाती है।

अगर आप अपने Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। UIDAI ने Aadhaar Address Update की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली बना दिया है। अब यूजर्स 14 जुलाई, 2026 तक UIDAI की वेबसाइट पर जाकर फ्री में Aadhaar Address Update कर सकते हैं। इस सुविधा से अब लाखों लोगों को आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

घर बैठे Aadhaar Card का काम हो जाएगा 

हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक्स से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने के लिए अभी भी आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना जरूरी रहेगा। Aadhaar Address Update सिर्फ पता बदलने के लिए ही फ्री और ऑनलाइन है।

आधार में एड्रेस ऑनलाइन कैसे करें अपडेट

Aadhaar Card में एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
  • Document Update सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉग इन करें।
  • अब Update Address विकल्प चुनें।यहां आपको यह चुनना होगा कि आप सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं या हेड ऑफ फैमिली (HoF) विकल्प का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • नई जानकारी दर्ज करें, वैध पते का प्रमाण (Address Proof) अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • आप इसी URN की मदद से अपने Aadhaar Address Update की स्थिति (Status) ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
  • UIDAI आमतौर पर दस्तावेज़ वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद 30 दिनों के भीतर Aadhaar Address Update कर देता है।

आधार अपडेट स्टेटस कैसे ट्रैक करें

UIDAI के अनुसार, Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट की पूरी प्रक्रिया में 90 दिनों तक का समय लग सकता है। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Check Aadhaar Update Status विकल्प चुनकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। यह वेरिफिकेशन आपके URN या आधार नंबर और OTP की मदद से किया जाता है।

अगर आपका Aadhaar Address Update 90 दिनों की अवधि के बाद भी पूरा नहीं होता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। Aadhaar Card का अपडेट चेक करना अब बेहद आसान है!

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment