---Advertisement---

Upcoming IPOs 2025 : 70 दिनों में कौन-कौन से बड़े आईपीओ लाएंगे मुनाफा? जानें पूरी लिस्ट

---Advertisement---

Upcoming IPOs 2025 : साल 2025 खत्म होने में अभी करीब 70 दिनों का समय बाकी है। ये 70 दिन शेयर बाजार (Share Market) और निवेशकों के लिए काफी अहम होने जा रहे हैं। इस दौरान बाजार में कुछ ऐसे IPOs आने वाले हैं जो पैसों का सैलाब लेकर आएंगे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन 70 दिनों में शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में 41 हजार करोड़ रुपये के IPOs आने वाले हैं।

इनमें कुछ IPOs तो काफी प्रीमियम वाले हैं। लेंसकार्ट (Lenskart IPO), ग्रो (Grow IPO), पाइन लैब्स (Pine Labs IPO), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC IPO), फिजिक्सवाला (PhysicsWalla IPO) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्राइम डेटाबेस के फ्रेश आंकड़ों के अनुसार, 2025 में सितंबर के अंत तक कुल 80 नए पब्लिक इश्यू आ चुके हैं।

अब तक शेयर बाजार से 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं। आइए, आपको भी बताते हैं कि आखिर अगले 70 दिनों में शेयर बाजार में कौन-कौन से प्रमुख IPOs आने वाले हैं…

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी IPO 

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 9,000-10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह इश्यू पूरी तरह से लगभग 1.77 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) है। प्रूडेंशियल के साथ इस जॉइंट वेंचर में ICICI बैंक की करीब 51 फीसदी हिस्सेदारी है।

इस OFS में ICICI बैंक द्वारा कोई हिस्सेदारी बेचने की संभावना नहीं है। प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इस IPO से मिली राशि किसी कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए इस्तेमाल नहीं होगी। चूंकि यह एक OFS है, इसलिए यह राशि सीधे उन शेयरधारकों को जाएगी जो अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं।

ग्रो IPO 

ग्रो की मूल कंपनी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, जिसकी स्थापना जनवरी 2018 में हुई थी, अपने IPO के जरिए 6,500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। ग्रो द्वारा दाखिल अपडेटेड DRHP से संकेत मिलता है कि यह IPO 100 फीसदी बुक-बिल्ट इश्यू होगा। यह फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का संयोजन होगा।

कंपनी 10,600 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि OFS में 57.42 करोड़ शेयर शामिल होंगे। यह ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म भारत में सबसे तेजी से बढ़ते निवेश प्लेटफॉर्म्स में से एक है। ग्रो IPO निवेशकों के बीच खासी चर्चा में है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस IPO 

भारत के सबसे पॉपुलर आईवियर ब्रांड्स में से एक, लेंसकार्ट ने भी IPO के जरिए करीब 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना DRHP दाखिल किया है। यह इश्यू नए शेयर जारी करने और 13.23 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश का मिश्रण होगा। कंपनी नए शेयर जारी करके 2,150 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है।

शार्क टैंक के फेमस जज पीयूष बंसल द्वारा को-फाउंडिड लेंसकार्ट IPO 100 फीसदी बुक-बिल्ट इश्यू होगा, जिसमें बंसल 2.05 करोड़ शेयर तक बेचेंगे। को-फाउंडर नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही भी IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार हैं।

पाइन लैब्स IPO 

इस साल का अगला बड़ा IPO है 5,500 करोड़ रुपये का पाइन लैब्स IPO। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी को अपने IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिल चुकी है और वह अगले कुछ हफ्तों में IPO लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह इश्यू भी OFS और नए इश्यू का कॉम्बिनेशन होगा। OFS के जरिए 14.78 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और कंपनी का टारगेट नए इश्यू से 2,600 करोड़ रुपये जुटाना है।

फिजिक्सवाला IPO 

फिजिक्सवाला का 3,800 करोड़ रुपये का IPO इस साल के सबसे हॉट IPOs में से एक है। अपडेटेड DRHP दाखिल करने के बाद SEBI की मंजूरी मिल गई है। इस IPO में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 720 करोड़ रुपये का OFS होगा। इसका मकसद इस राशि को नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स के लिए इस्तेमाल करना है।

ये IPOs भी हैं लाइन में 

यही नहीं, 2025 के IPO कैलेंडर में 3,000 करोड़ रुपये का टेनेको क्लीन एयर IPO, 2,500 करोड़ रुपये का प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी IPO और 2,000 करोड़ रुपये का ओर्कला इंडिया IPO भी लॉन्च होने की उम्मीद है। 2,000 करोड़ रुपये का बोAT IPO और पार्क मेडी वर्ल्ड का 1,200 करोड़ रुपये का IPO भी साल खत्म होने से पहले आ सकता है। अब सबकी नजरें अगले कुछ हफ्तों में बाजार में आने वाले इन नए IPOs की भीड़ पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment