---Advertisement---

Upcoming Smartphones In October : अक्टूबर में ये स्मार्टफोन लाएंगे फीचर और परफॉर्मेंस का नया धमाका, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

---Advertisement---

Upcoming Smartphones In October : अक्टूबर का महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। इस महीने OnePlus, Realme, iQOO, Oppo और Vivo जैसे बड़े ब्रांड अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं।

अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये अपकमिंग डिवाइसेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

OnePlus 15

OnePlus 15 इस महीने 15 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होगा।

फोन में 6.78 इंच की बड़ी LTPO डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है।

इसके अलावा 7000 mAh बैटरी और 16GB रैम इसे पावरफुल डिवाइस बनाते हैं।

iQOO 15

iQOO 15 भी 15 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 7000 mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट कहा जा सकता है।

Realme GT 8 Pro
गेमिंग एक्सपीरियंस के शौकीनों के लिए Realme GT 8 Pro इस महीने पेश होने वाला है।

इसमें 200MP टेलीफोटो लेंस और दो 50MP सेंसर वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7000 mAh बैटरी इसे हाई-एंड परफॉरमेंस स्मार्टफोन बनाते हैं।

Oppo Find X9

Oppo Find X9 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। बाद में इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।

फोन में Dimensity 9500 प्रोसेसर और 7500 mAh बैटरी मिल सकती है। इसके प्रो वेरिएंट में 200MP कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

Vivo X300 Series

Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी।

इसमें 200MP तक कैमरा सेटअप, IP68/IP69 रेटिंग और बड़ी बैटरी शामिल है, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाती है।

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अक्टूबर का यह महीना आपके लिए परफेक्ट है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment