UPI Cash Withdrawal : भारत में अब नकद निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रहा है! अब आपको ATM तक भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अपने स्मार्टफोन में मौजूद UPI ऐप से QR कोड स्कैन करें और चंद सेकंड में कैश आपके हाथ में होगा। ये नई सुविधा (UPI Cash Withdrawal) खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी, जहां ATM और बैंक शाखाएं कम होती हैं। आइए, इस नए सिस्टम (UPI Cash Withdrawal) को आसान शब्दों में समझते हैं।
QR कोड से कैश निकालने का आसान तरीका
UPI का इस्तेमाल तो हम सभी ऑनलाइन पेमेंट के लिए करते हैं, लेकिन अब ये ऐप कैश निकालने में भी आपका साथी बनेगा। इस नई सुविधा (UPI Cash Withdrawal) में आप किसी भी UPI ऐप से QR कोड स्कैन करके नकद निकाल सकेंगे। ये QR कोड बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के आउटलेट्स पर मिलेंगे, जो देश भर में लाखों जगहों पर मौजूद हैं।
बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट बैंक की छोटी शाखाओं की तरह काम करते हैं और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाते हैं। जब आप QR कोड स्कैन करेंगे, तो पैसा आपके बैंक खाते से कटकर बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के खाते में जाएगा, और वो आपको तुरंत कैश दे देगा। यानी, बिना ATM के भी काम हो जाएगा।
पुराने सिस्टम से कितना अलग है ये?
पहले भी UPI से कार्डलेस कैश निकासी की सुविधा थी, लेकिन वो सिर्फ कुछ खास ATM और चुनिंदा व्यापारियों तक सीमित थी। साथ ही, शहरी इलाकों में 1000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 2000 रुपये की निकासी सीमा थी। लेकिन अब ये नई सुविधा (UPI Cash Withdrawal) बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलेट्स तक पहुंच रही है, जिससे ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकेंगे।
खास बात ये है कि अब न तो ATM कार्ड की जरूरत होगी और न ही बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) की। यानी, जिन लोगों को ATM कार्ड इस्तेमाल करने या फिंगरप्रिंट देने में दिक्कत होती है, उनके लिए ये सुविधा (UPI Cash Withdrawal) किसी वरदान से कम नहीं।
RBI की मंजूरी का इंतजार
इस नई सुविधा (UPI Cash Withdrawal) को लागू करने के लिए अभी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मंजूरी का इंतजार है। NPCI (National Payments Corporation of India) इस सिस्टम को जल्द से जल्द शुरू करना चाहता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल तरीके से आसानी से कैश निकाल सकें।
ये सुविधा खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जहां ATM या बैंक तक पहुंचना मुश्किल होता है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद डिजिटल भुगतान का फायदा और भी आसानी से मिलेगा।









