---Advertisement---

Uttarakhand Doctor Recruitment 2025 : उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

---Advertisement---

Uttarakhand Doctor Recruitment 2025 : उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐलान किया है कि जल्द ही डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष रखी गई है। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ के खाली पदों को भरने में जुटी हुई है।

प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत डॉक्टरों के 287 खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा की शर्तों को साफ-साफ बताया गया है। जिस कैलेंडर वर्ष में पदों का विज्ञापन निकलेगा, उस वर्ष की 1 जुलाई को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

पहले भी हुई नियुक्तियां

डॉ. रावत ने बताया कि दो महीने पहले चयन बोर्ड के जरिए प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चुने गए डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया गया। इससे सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment