वायरल ऑडियो कांड में फंसी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें चरम पर हैं। पुलिस ने अब सहारनपुर स्थित उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दो दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी होगा।
हरिद्वार : उत्तराखंड पुलिस ने वायरल ऑडियो प्रकरण में अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के लिए बचने के रास्ते अब लगभग बंद होते दिख रहे हैं।
Uttarakhand : 1707 करोड़ मंजूर, अब 184 गांवों तक पहुंचेगी पक्की सड़क
अंकिता भंडारी हत्याकांड और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम विवाद में घसीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हरिद्वार पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को सीधे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचकर उर्मिला के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया।
पुलिस का अल्टीमेटम: दो दिन में पेश हों
प्रशासन का रुख अब बेहद सख्त है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उर्मिला सनावर को यह आखिरी मौका दिया गया है। यदि वह अगले दो दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होती हैं, तो पुलिस सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पुलिस अदालत से गैर-जमानती वारंट हासिल कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करेगी।
ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने की पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले बहादराबाद थाने में दर्ज मुकदमे में भी उन्हें नोटिस भेजा गया था। हैरानी की बात यह है कि तीन बार आधिकारिक बुलावा भेजने के बाद भी उर्मिला ने जांच में सहयोग नहीं किया। इसी “गायब रहने” के रवैये को देखते हुए अब राज्य स्तर की एजेंसियां और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) भी उनकी तलाश में जुट गई हैं।
Rekha Arya Husband : वीडियो वायरल होने पर हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- मेरा मतलब यह नहीं था
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला सिर्फ एक ऑडियो क्लिप का नहीं, बल्कि सियासी भूचाल का है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर (जो खुद को उनकी पत्नी बताती हैं) के बीच बातचीत का दावा किया गया था।
विवाद तब गहराया जब इस ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र आया और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया। इस हरकत को छवि धूमिल करने की साजिश मानते हुए शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में उर्मिला और सुरेश राठौर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब पुलिस इसी मामले की तह तक जाने के लिए उर्मिला की कस्टडी चाहती है।
Pithoragarh : पिथौरागढ़ में चीन सीमा हाईवे के लिए टूटेंगे 480 मकान, प्रशासन का अल्टीमेटम









