---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट, मार्च तक का राशन अभी से स्टॉक करने के आदेश

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और संभावित बर्फबारी से निपटने के लिए शासन ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर साफ निर्देश दिए कि जिलों में ‘कोल्ड वेब एक्शन प्लान’ तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बर्फबारी और पाला गिरने वाले क्षेत्रों को पहले से चिन्हित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

कड़ाके की सर्दी में कोई भी खुले आसमान के नीचे न सोए, इसके लिए जिलों में अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने इन रैन बसेरों की निगरानी के लिए अलग से नोडल अधिकारी तैनात करने और सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जरूरतमंदों को कंबल बांटने का काम भी प्राथमिकता पर होगा।

स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थिति के लिए डॉक्टरों की सूची और पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। मवेशियों के चारे और उनकी दवाओं का भी पूरा इंतजाम प्रशासन को करना होगा।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से अक्सर रास्ते बंद हो जाते हैं। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर अंत तक ही मार्च तक का राशन, ईंधन और पेयजल स्टॉक करने का सख्त आदेश दिया है।

बर्फ से ढकी सड़कों को खोलने के लिए मशीनें तैयार रहेंगी और दुर्घटना संभावित जगहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। ट्रैकिंग कराने वाली एजेंसियों को भी पर्यटकों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment