Vastu For Home Fragrance : घर में खुशबू किसी को भी अच्छी नहीं लगती। ये न सिर्फ वातावरण को खुशनुमा बनाती है बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा और परिवार की किस्मत पर भी गहरा असर डालती है।
सही सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मकता लाती है। आइये जानते हैं कौन-सी खुशबू आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति ला सकती है।
चंदन की खुशबू
वास्तु शास्त्र में चंदन की सुगंध सबसे शुभ मानी जाती है। अगर घर में चंदन की अगरबत्ती या दीपक जलाया जाए तो मानसिक शांति मिलती है और घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
कपूर की महक
कपूर को अक्सर पूजा के समय या कपड़ों में सुगंध के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल घर में ताजगी फैलाता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।
रोज सुबह-शाम कपूर जलाने से घर का माहौल पवित्र होता है और आर्थिक समस्याएं कम होती हैं।
गुलाब की सुगंध
गुलाब की खुशबू हर किसी को भाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब की सुगंध से घर में प्रेम और सकारात्मकता बढ़ती है।
इससे रिश्तों में मिठास आती है और पूरा वातावरण आनंदमय बनता है।
मोगरा और चमेली
रात में खिलने वाले मोगरा और चमेली के फूलों की खुशबू घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।
लोहबान और धूप
पुराने समय से ही लोहबान और धूप का इस्तेमाल घर और मंदिर में बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी खुशबू से घर में समृद्धि आती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।









