Vastu For Kitchen : भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से का खास महत्व बताया गया है। अगर घर में खुशहाली, सेहत और पैसों की बरकत चाहिए तो वास्तु नियमों का पालन जरूरी माना जाता है।
वहीं, छोटी-सी लापरवाही भी जीवन में नकारात्मक असर डाल सकती है। घर की किचन को वास्तु शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है।
यह सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं है बल्कि पूरे परिवार की सेहत, समृद्धि और पॉजिटिविटी का केंद्र भी होती है।
यदि किचन में कुछ चीजें गलत जगह रख दी जाएं या उन्हें अनदेखा कर दिया जाए, तो धीरे-धीरे घर की प्रगति और पैसों की बरकत खत्म होने लगती है।
आइए जानते हैं किचन से जुड़ी वे 5 गलतियां, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
टूटे-फूटे बर्तन रखना
कई बार हम टूटे हुए गिलास, प्लेट या कटोरी संभालकर रख लेते हैं, सोचते हैं कि काम आ जाएंगे। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना बेहद अशुभ होता है।
ये बर्तन निगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं और पैसों की हानि का कारण बनते हैं। ऐसे बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए।
गंदा या टूटा हुआ चूल्हा
चूल्हा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर यह गंदा या टूटा हुआ हो तो घर की बरकत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
हमेशा कोशिश करें कि चूल्हा साफ-सुथरा और सही स्थिति में रहे।
बासी खाना और कचरा
किचन में रखा बासी खाना और कचरा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इससे घर में क्लेश, बीमारियां और आर्थिक नुकसान हो सकता है।
रात का बचा हुआ खाना सुबह तक न रखें और किचन का कचरा समय पर बाहर फेंकें।
गलत दिशा में पानी रखना
वास्तु के अनुसार पानी की बोतलें और फिल्टर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने चाहिए। यदि इन्हें दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो यह आर्थिक हानि और स्वास्थ्य समस्याएं ला सकता है।
झाड़ू और चप्पलें किचन में रखना
अक्सर लोग गलती से झाड़ू या चप्पलें किचन में रख देते हैं। यह वास्तु दोष माना जाता है और धीरे-धीरे घर में दरिद्रता बढ़ाता है।
झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें और चप्पलों को किचन से बाहर ही रखें।
अगर आप इन छोटी-छोटी गलतियों को सुधार लें तो आपके घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।









