Vastu For Success : हम सभी अपने घर में खुशहाली, धन और तरक्की की कामना करते हैं। भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र को जीवन के हर पहलू से जोड़ा गया है।
घर की दिशा, वस्तुओं की स्थिति और कुछ छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान वास्तु उपाय जो धन वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-शांति लाने में मदद करते हैं।
बेडरूम में लगे आइने से सावधान रहें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में आईना (Mirror) ऐसी जगह नहीं होना चाहिए जहां वह बिस्तर का प्रतिबिंब दिखाए।
माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और तनाव बढ़ता है। अगर आपके कमरे में पहले से आइना लगा है तो उसे ढक कर रखें या उचित स्थान पर लगवाएं।
कर्ज लेने के दिन का ध्यान रखें
कभी-कभी मजबूरी में हमें बैंक या किसी व्यक्ति से कर्ज (Loan) लेना पड़ जाता है। लेकिन वास्तु कहता है कि रविवार, मंगलवार, संक्रांति, वृद्धि योग या हस्त नक्षत्र के दिन कर्ज लेना अशुभ होता है।
ऐसे दिन लिया गया कर्ज जल्दी उतरता नहीं और व्यक्ति हमेशा कर्ज के जाल में फंसा रहता है।
अगर लेना ही पड़े तो बुधवार को कर्ज लेना शुभ माना गया है और कर्ज की राशि को मंगलवार के दिन चुकाना सबसे अच्छा रहता है।
मुख्य दरवाजे पर लगाएं चीनी सिक्के
घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर तीन चीनी सिक्के (Chinese Coins) लाल रंग के धागे में बांधकर लटका दें। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि और स्थायी धन का प्रतीक माना जाता है।
एक सीध में तीन दरवाजे न हों
कई घरों में ऐसा होता है कि कमरे के दरवाजे एक सीध में बने होते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा होना ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करता है।
इससे शुभ ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और घर में विवाद, अस्थिरता और मानसिक तनाव बढ़ता है। यदि संभव हो तो दरवाजों के बीच पर्दा लगाकर इसका प्रभाव कम किया जा सकता है।
नमक वाले पानी से करें पोछा
घर या कार्यस्थल में जमा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार नमक मिले पानी से फर्श पोछना बेहद लाभदायक माना गया है। इससे घर में शांति बनी रहती है और वातावरण पवित्र रहता है।
दफ्तर में बैठने की सही दिशा
जो लोग नौकरी या व्यवसाय करते हैं, उनके लिए बैठने की दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। दरवाजे की ओर पीठ करके बैठना वास्तु दोष माना गया है।
इससे ऑफिस में विरोधी या शत्रु बढ़ते हैं। कोशिश करें कि आपकी सीट ऐसी जगह हो जहां से दरवाजा आपकी नज़र के सामने रहे। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रमोशन व वेतन वृद्धि के योग बनते हैं।
वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह किसी अंधविश्वास पर नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन और मानसिक शांति पर आधारित है।
थोड़ी सजगता से आप अपने घर, व्यवसाय और रिश्तों में सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं।









