VinFast India : वियतनामी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी VinFast Auto ने भारत में अपना विस्तार रफ्तार पकड़ लिया है। कंपनी ने देश के बड़े शहरों में 24 डीलरशिप शुरू कर दी हैं।
यह भारतीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का मजेदार अनुभव देने के मिशन में एक बड़ा कदम है। VinFast का प्लान है कि 2025 के अंत तक पूरे देश में 35 डीलरशिप खोलकर अपनी पोजिशन को और मजबूत कर ले।
VinFast की इंडिया स्ट्रेटेजी का सेंटर पॉइंट है तमिलनाडु के थूथुकुडी में उसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी। 400 एकड़ में फैला यह प्लांट पहले फेज में VF 6 और VF 7 को असेंबल करने के लिए तैयार किया गया है।
शुरुआती कैपेसिटी हर साल 50,000 गाड़ियों की होगी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स तक किया जा सकता है। VinFast इसी प्लांट से भारत में VF 6 और VF 7 जैसे प्रीमियम मॉडल्स की सप्लाई करेगी।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
VinFast के नए शोरूम दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, सूरत, पुणे, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, नागपुर, आगरा, लुधियाना, जयपुर, कोच्चि, भुवनेश्वर, बड़ौदा और राजकोट जैसे शहरों में फैले हुए हैं। ये सभी VinFast के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड्स फॉलो करते हैं। हर आउटलेट में मॉडर्न डिजाइन और शानदार डिस्प्ले एरिया है, जो ग्राहकों को आसान और ट्रांसपेरेंट ब्रांड एक्सपीरियंस देता है।
अब ग्राहक VinFast की नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV VF 6 और VF 7 को टेस्ट कर सकते हैं। ये मॉडल्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम क्वालिटी और सस्टेनेबल डिजाइन के साथ आते हैं। VinFast India के CEO तपन घोष ने कहा, “भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी को लेकर जो उत्साह है, वो हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।
हमारे ब्रांड एक्सपीरियंस शोरूम का तेज विस्तार VinFast की लंबी अवधि की कमिटमेंट दिखाता है। हमारा मकसद सिर्फ EV बेचना नहीं, बल्कि सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन पर बेस्ड एक मजेदार ग्राहक यात्रा देना है।”
रिटेल नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही VinFast भारत में एक पूरा EV इकोसिस्टम बना रहा है। इसमें बिक्री, चार्जिंग इंफ्रा और आफ्टर-सेल्स सर्विस सब कुछ इंटीग्रेटेड होगा।
कंपनी ने चार्जिंग, मेंटेनेंस और रोडसाइड असिस्टेंस के लिए रोडग्रिड, myTVS, कैस्ट्रोल इंडिया और ग्लोबल एश्योर के साथ पार्टनरशिप की है। इससे VinFast ग्राहकों को पूरे देश में मजबूत सपोर्ट दे सकेगी।









