---Advertisement---

Vivo V60e : सिर्फ 27 मिनट में होगा 50% चार्ज और 200MP कैमरा जो DSLR को देग टक्कर

---Advertisement---

Vivo V60e : Vivo ने भारत में अपनी V-सीरीज का धांसू नया स्मार्टफोन Vivo V60e लॉन्च कर दिया है। ये फोन डिजाइन, कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का कमाल का कॉम्बिनेशन लेकर आया है। कंपनी ने इसे दो प्रीमियम कलर ऑप्शन- Elite Purple और Noble Gold में पेश किया है।

Vivo V60e की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है, और ये कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo V60e आपके लिए परफेक्ट पिक हो सकता है।

कैमरा और AI फीचर्स

Vivo V60e में कंपनी का पहला 200MP Ultra-Clear Main Camera दिया गया है, जो Multi-Focal Portraits (85mm तक) सपोर्ट करता है। ये फोन भारत का पहला AI Festival Portrait फीचर लाता है, जो फेस्टिवल्स के कलर और मूड को रियल-टाइम में पहचानकर फोटो को कल्चर और लाइटिंग के हिसाब से इनहांस करता है।

इसके अलावा, AI Four-Season Portrait फीचर हर सीजन के हिसाब से नेचुरल और परफेक्ट टोन देता है। बड़ा 1/1.56 इंच सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ Vivo V60e लो-लाइट फोटोग्राफी में भी कमाल करता है। कैमरा लवर्स के लिए Vivo V60e एकदम सुपरहिट है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.77 इंच (7.22cm) का Ultra Slim Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को प्रीमियम बनाता है। इसका डिजाइन हल्का और स्लीक है, जबकि IP68 और IP69 डुअल सर्टिफिकेशन इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है। Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है।

ये फोन Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें Gemini Assistant (Google पावर्ड) जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसकी लिस्ट में AI Captions, Note Assist, Transcript Assist और Smart Call Assistant सब शामिल हैं। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Vivo V60e सिर्फ 27 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। डेली यूज के लिए Vivo V60e की बैटरी लाइफ जबरदस्त है।

खास ऑफर्स के साथ खरीदें Vivo फोन

Vivo V60e को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB+128GB, 29,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। सबसे टॉप मॉडल 12GB+256GB, 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स को प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे Vivo V60e अपने सेगमेंट में एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।

ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई खास ऑफर्स की घोषणा की है। ऑनलाइन खरीदारों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स (HDFC, ICICI, Axis, SBI) पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI, 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और Vivo TWS 3e सिर्फ 1499 रुपये में मिल रहा है। वहीं, ऑफलाइन ग्राहकों को 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक या Zero Down Payment का विकल्प मिलेगा।

इसके अलावा 60 प्रतिशत Assured Buyback, 1499 रुपये में TWS 3e इयरबड्स, और 1199 रुपये वाले Jio प्रीपेड प्लान पर 10 OTT ऐप्स का 6 महीने का फ्री एक्सेस भी शामिल है। ये ऑफर्स Vivo V60e को और भी वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment