Vivo X300 Series: स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा सेगमेंट का बड़ा खिलाड़ी वीवो (Vivo) एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी अपनी नई Vivo X300 सीरीज के साथ धमाल मचाने को तैयार है, जो DSLR लेवल की फोटोग्राफी का मजा आपके स्मार्टफोन में देगी।
इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं और इसमें कई शानदार फीचर्स शामिल होंगे, जैसे कि नया प्रॉपराइटरी वाइब्रेशन मोटर और यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लिफायर चिपसेट। सबसे खास बात? Vivo X300 में 200MP का दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा, जो फोटोग्राफी को अगले स्तर पर ले जाएगा।
लॉन्च डेट और प्रोसेसर की ताकत
चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर मशहूर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Vivo X300 सीरीज को चीनी मार्केट में 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। इतना ही नहीं, Vivo X300 में 50MP Sony LYT602 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा, जो पावरफुल जूम क्षमता के साथ फोटोग्राफी को और शानदार बनाएगा।
डिजाइन और डिस्प्ले में क्या है खास?
वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने हाल ही में बताया कि Vivo X300 Pro मॉडल में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसमें सुपर स्लिम बेजल्स होंगे। डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल पर राउंडेड एज वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जो देखने में काफी स्टाइलिश है। सबसे हैरान करने वाली बात? Vivo X300 Pro की मोटाई सबसे पतले हिस्से में सिर्फ 7mm होगी, यानी ये फोन न सिर्फ पावरफुल बल्कि स्लिम और हल्का भी होगा।
200MP कैमरा सेटअप की ताकत
Vivo X300 सीरीज का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस सीरीज में 50MP Zeiss सपोर्ट वाला 92 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो ऑटोफोकस के साथ आएगा। Vivo X300 में 200MP प्राइमरी Zeiss कैमरा सेंसर के साथ 50MP Zeiss APO सुपर पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।
वहीं, Vivo X300 Pro में 200MP Zeiss HPB Thanos पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये कैमरा सेटअप फोटोग्राफी लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
बैटरी और चार्जिंग में दम
Vivo X300 सीरीज में कम से कम 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा Vivo X200 में 6000mAh की बैटरी दी गई थी, और कंपनी इस बार इसे और अपग्रेड कर सकती है। यानी लंबी बैटरी लाइफ के साथ-साथ तेज चार्जिंग का मजा भी मिलेगा।









