Vodafone Idea : वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने 340 रुपये के प्लान में डेटा बेनिफिट्स को दोगुना करके सबको हैरान कर दिया था।
अब एक और धमाकेदार अपडेट! Vodafone Idea ने अपने 429 रुपये वाले प्लान में बदलाव कर दिया है।
खासकर राजस्थान सर्कल में इस प्लान के बेनिफिट्स में कुछ नया और कुछ पुराना हटाया गया है। आइए, इस प्लान के पुराने और नए फायदों को आसान भाषा में समझते हैं। ध्यान दें, हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ सर्कल में अभी भी पुराने बेनिफिट्स ही मिल रहे हैं।
Vi का 429 रुपये वाला प्लान: पहले और अब में क्या अंतर?
Vodafone Idea के 429 रुपये वाले प्लान में पहले ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3GB डेटा और कुल 600 SMS का फायदा था।
अगर हिसाब लगाएं, तो इसकी डेली कॉस्ट करीब 5.11 रुपये पड़ती थी। लेकिन अब राजस्थान सर्कल में Vodafone Idea ने इस प्लान को थोड़ा ट्विस्ट दे दिया है।
नया प्लान, नया ट्विस्ट: अब क्या बदला?
अब राजस्थान सर्कल में Vodafone Idea के 429 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को घटाकर 65 दिन कर दिया गया है। यानी, अब यह प्लान 19 दिन कम चलेगा।
लेकिन अच्छी खबर ये है कि डेटा बेनिफिट को 3GB से बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है। SMS की सुविधा पहले की तरह 600 ही है, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी बरकरार है। अब इस प्लान की डेली कॉस्ट बढ़कर 6.6 रुपये हो गई है। मतलब, थोड़ा ज्यादा डेटा मिलेगा, लेकिन वैलिडिटी कम हो गई है।
क्या बाकी सर्कल में भी होंगे ये बदलाव?
अब सवाल ये है कि क्या ये नए बेनिफिट्स बाकी सर्कल में भी लागू होंगे? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वैसे, अगर डेटा कोटा खत्म हो जाता है, तो 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज देना होगा।
वहीं, अगर 600 SMS का कोटा खत्म हो जाता है, तो लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लगेगा।









