---Advertisement---

Wall Clock Vastu : दीवार घड़ी गलत जगह लगाई तो बर्बाद हो सकती है किस्मत, जानें सही दिशा

---Advertisement---

Wall Clock Vastu : आजकल लोग कलाई घड़ी का इस्तेमाल भले ही फैशन के तौर पर करें, लेकिन हर घर की असली पहचान अब भी दीवार घड़ी ही है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवार घड़ी की सही जगह आपके घर की तरक्की, सुख और समृद्धि से जुड़ी होती है।

वहीं अगर इसे गलत दिशा में टांग दिया जाए तो परिवार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं दीवार घड़ी लगाने के सही और गलत स्थान।

दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी

अगर आपके घर की दीवार पर दक्षिण दिशा में घड़ी लगी है, तो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार यह दिशा ठहराव और रुकावट को दर्शाती है।

यहां लगी घड़ी परिवार के मुख्य सदस्य की सेहत और प्रगति पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से बचें

कई लोग सुविधा के लिए दरवाजे के ऊपर घड़ी टांग देते हैं, लेकिन यह वास्तु दोष माना गया है।

दरवाजे के ऊपर लगी घड़ी से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का असर पड़ता है और घर का माहौल भी अस्थिर हो सकता है।

पूर्व दिशा है सबसे शुभ

दीवार घड़ी के लिए सबसे शुभ दिशा पूर्व दिशा मानी जाती है। यहां घड़ी लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
अगर आप घड़ी पश्चिम दिशा में लगाते हैं तो यह भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे मन में सकारात्मक विचार और प्रगति की ऊर्जा आती है।

पेंडुलम वाली घड़ी लाती है तरक्की

वास्तु शास्त्र में पेंडुलम (झूलने वाली) घड़ियों को शुभ माना गया है। इन्हें पश्चिम दिशा में लगाने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।

घर के सदस्यों की उन्नति भी तेजी से होती है।

बंद घड़ियां घर से तुरंत हटाएं

अगर आपके घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। बंद घड़ियां रुकावट, आलस्य और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।

घड़ी का रंग और आकार भी रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार घड़ी का रंग और आकार भी शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। काले, नीले और केसरिया रंग की घड़ियां घर में लगाने से बचें।

गोल और चौकोर आकार की घड़ियां बेहद शुभ मानी जाती हैं। ये घर में शांति, सौभाग्य और प्रगति लाती हैं।

तो अगली बार जब भी आप अपने घर में घड़ी टांगें, तो दिशा और डिजाइन का खास ध्यान रखें।

सही जगह पर लगी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि आपके जीवन में सुख-शांति और सफलता का रास्ता भी खोलती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment