---Advertisement---

Water Heater : छोटे घर के लिए बेस्ट वॉटर हीटर, अब सर्दियों में गर्म पानी की टेंशन होगी खत्म

---Advertisement---

Water Heater : सर्दियों का मौसम आते ही वॉटर हीटर हर घर की जरूरत बन जाता है। नहाने से लेकर बर्तन और कपड़े धोने तक, ये छोटा सा अप्लायंस हर काम को आसान बना देता है। चाहे छोटा बाथरूम हो या बड़ा परिवार, वॉटर हीटर हर जरूरत के लिए उपलब्ध हैं। ये न सिर्फ मिनटों में पानी गर्म करते हैं, बल्कि बिजली की भी बचत करते हैं।

इंस्टेंट वॉटर हीटर छोटे किचन और बाथरूम के लिए बेस्ट हैं, जबकि स्टोरेज वॉटर हीटर बड़े परिवारों की जरूरत को पूरा करते हैं। आइए, आपको बताते हैं टॉप 7 वॉटर हीटर के बारे में, जिनके फीचर्स और डिस्काउंट आपको हैरान कर देंगे!

Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater

Crompton Arno Neo एक शानदार वॉटर हीटर है, जिसकी क्षमता 15 लीटर है। इसकी असली कीमत 10,400 रुपये है, लेकिन 47% डिस्काउंट के बाद इसे सिर्फ 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ बिजली की बचत करता है।

इसका कॉपर हीटिंग एलिमेंट तेजी से पानी गर्म करता है, और मैग्नीशियम एनोड इसे जंग से बचाता है। सेफ्टी के लिए इसमें कैपिलरी थर्मोस्टेट, ऑटो थर्मल कट-आउट और मल्टी-फंक्शन वाल्व जैसे फीचर्स हैं। इसका ISI मार्केड निकल कोटेड एलिमेंट क्वालिटी की गारंटी देता है।

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

अगर आपको तुरंत गर्म पानी चाहिए, तो V-Guard Zio Geyser आपके लिए बेस्ट है। इसकी कीमत 6,300 रुपये है, लेकिन 48% डिस्काउंट के बाद यह सिर्फ 3,299 रुपये में मिल रहा है। इसका 3000 W का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट पानी को पलक झपकते गर्म करता है। किचन और छोटे बाथरूम के लिए ये वॉटर हीटर एकदम सही है। इसमें मल्टी-लेयर सिक्योरिटी फीचर्स और 5 साल की इनर टैंक वारंटी भी मिलती है, जो इसे भरोसेमंद बनाती है।

Crompton Amica Pro 15 Ltr Storage Water Heater

Crompton Amica Pro एक और बेहतरीन वॉटर हीटर है, जिसे 46% डिस्काउंट के बाद 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप EMI चुनते हैं, तो हर महीने सिर्फ 2,166 रुपये देने होंगे। इसका 2000 W हीटिंग एलिमेंट तेजी से पानी गर्म करता है, और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली बचाने में मदद करती है। ग्लासलाइन टैंक और रस्ट-प्रूफ बॉडी इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है। इसमें 2 साल की प्रोडक्ट और एलिमेंट वारंटी के साथ 5 साल की टैंक वारंटी भी है।

Havells Instanio 3L Instant Water Heater

Havells Instanio एक किफायती और पावरफुल वॉटर हीटर है, जिसकी कीमत सिर्फ 3,410 रुपये है। इसका टेम्परेचर सेंसिंग LED इंडिकेटर सही तापमान दिखाता है, और रस्ट व शॉक प्रूफ बॉडी इसे सुरक्षित बनाती है। यह हाई-राइज अपार्टमेंट्स के लिए भी उपयुक्त है। ISI मार्क के साथ इसकी क्वालिटी पर भरोसा किया जा सकता है। इसमें 5 साल की इनर टैंक वारंटी भी दी गई है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।

POLYCAB Celestia Prime 5-Star 15 Litre Water Heater

POLYCAB Celestia Prime की असली कीमत 10,799 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 5,249 रुपये में उपलब्ध है। यह 15 लीटर का वॉटर हीटर तेजी से पानी गर्म करता है और 5 स्टार रेटिंग के साथ बिजली बचाता है। इसका टेम्परेचर कंट्रोल नॉब और शॉक रेसिस्टेंट बॉडी इसे यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं। फ्री कनेक्टिंग पाइप भी साथ मिलता है, जो इसे और किफायती बनाता है।

Orient Electric Aura Rapid Pro Instant Geyser

Orient Electric Aura Rapid Pro की कीमत 62% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 2,999 रुपये है। इसका स्टेनलेस स्टील टैंक और शॉकप्रूफ बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। 5.9 लीटर की क्षमता वाला यह वॉटर हीटर 6.5 बार प्रेशर तक काम कर सकता है, जो इसे लो और मिड-राइज बिल्डिंग्स के लिए सही बनाता है। इसमें 5 साल की वारंटी भी दी गई है।

Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser

Orient Electric Enamour Classic Pro 25 लीटर की क्षमता वाला एक शानदार वॉटर हीटर है। इसकी कीमत 16,490 रुपये है, लेकिन 68% डिस्काउंट के बाद इसे 5,349 रुपये में खरीदा जा सकता है। EMI में इसे 446 रुपये प्रति माह में घर लाया जा सकता है। इसका हाई प्रेशर एपॉक्सी कोटेड टैंक 8 बार प्रेशर तक काम करता है, और 5 स्टार रेटिंग बिजली की बचत सुनिश्चित करती है। इसमें 5 साल की टैंक वारंटी भी शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment