WhatsApp Quick Sharing : वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च किया है, जिसने स्टेटस अपडेट्स को और भी मजेदार बना दिया है। वॉट्सऐप ने पिछले महीने WhatsApp के लिए क्विक शेयरिंग फीचर को रोलआउट किया था, जिसे सबसे पहले WhatsApp Beta for Android 2.25.27.18 में पेश किया गया।
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने WhatsApp स्टेटस को आसानी से Facebook और Instagram पर शेयर कर सकते हैं, वो भी बिना किसी दूसरे इंटरफेस पर जाए। अब खबर ये है कि WhatsApp ने इस धमाकेदार फीचर को iOS यूजर्स के लिए भी ला दिया है। WABetaInfo ने इस फीचर को WhatsApp Beta for iOS 25.28.10.72 में टेस्टफ्लाइट ऐप पर स्पॉट किया है।
WABetaInfo ने दिखाई नई झलक
WABetaInfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया है, जो यूजर्स को इसकी खासियत दिखाता है। स्क्रीनशॉट में WhatsApp का रीडिजाइन्ड स्टेटस इंटरफेस नजर आता है, जो Instagram स्टोरीज से काफी मिलता-जुलता है। इस नए डिजाइन में व्यू काउंट अब स्क्रीन के बाईं तरफ दिखाई देगा।
अगर आप Instagram यूज करते हैं, तो ये डिजाइन आपको तुरंत जाना-पहचाना लगेगा। WhatsApp इस नए डिजाइन के जरिए यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है, साथ ही क्रॉस-ऐप शेयरिंग को और आसान कर रहा है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए क्विक शेयर बटन
इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण है Facebook और Instagram के लिए नया क्विक शेयर बटन। पहले WhatsApp स्टेटस को इन मेटा प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने के लिए यूजर्स को व्यूअर्स लिस्ट में जाना पड़ता था, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते थे।
लेकिन अब WhatsApp ने स्टेटस इंटरफेस के ठीक नीचे एक शेयर आइकन जोड़ दिया है। इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ एक टैप में अपने स्टेटस को क्रॉस-पोस्ट कर सकते हैं। ये छोटा सा बदलाव बड़ा असर डालने वाला है, क्योंकि ये समय बचाता है और शेयरिंग को आसान बनाता है।
मेटा का बड़ा प्लान
ये नया WhatsApp फीचर मेटा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने सभी ऐप्स जैसे Facebook, Instagram और WhatsApp के बीच कनेक्शन को और मजबूत करना चाहती है। इस क्विक शेयरिंग फीचर से यूजर्स की विजिबिलिटी और एंगेजमेंट बढ़ेगा, क्योंकि अब स्टेटस अपडेट्स को और ज्यादा लोग देख पाएंगे।
फिलहाल ये फीचर iOS पर लिमिटेड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद WhatsApp जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा।









