Asin Thottumkal : बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस का दिल जीता। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर आकर फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और फिल्मों से दूरी बना ली। आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार संग हिट फिल्में दीं और बाद में इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी हिट साबित हुई थी। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो Asin हैं। चलिए आपको उनके बारे में डिटेल में बताते हैं।
बॉलीवुड डेब्यू से बनीं स्टार
Asin ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में मलयालम फिल्म से की थी। इस फिल्म का नाम ‘नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका’ था। इसके बाद Asin तमिल फिल्म ‘गजनी’ में नजर आईं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये फिल्म इतनी सुपरहिट हुई थी कि बॉलीवुड में भी ‘गजनी’ नाम से इसका रीमेक बनाया गया।
खास बात ये थी कि बॉलीवुड की ‘गजनी’ की भी लीड एक्ट्रेस Asin ही थीं। आमिर खान के साथ Asin की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में
आमिर खान की गजनी से ही Asin ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। डेब्यू से ही बॉलीवुड में छाने वाली Asin के काफी चर्चे होने लगे थे। आमिर खान के साथ फिल्म देने के बाद Asin अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 786’ और ‘हाउसफुल 2’ में भी नजर आई थीं और ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।
वहीं इसके बाद सलमान खान की ‘रेडी’ में भी Asin को बतौर लीड एक्ट्रेस लिया गया और कमाल की बात ये थी कि ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। लगातार 4 हिट फिल्में देने के बाद Asin बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं।
शादी के बाद लिया ब्रेक
अपने करियर के पीक पर पहुंचते ही Asin ने साल 2016 में माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद Asin किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं।
Asin और राहुल की एक बेटी भी है और अब Asin अपना फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं। Asin ने फिल्मों से खुद को भले ही दूर कर लिया हो, लेकिन वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर एक्ट्रेस के 10 लाख फॉलोअर्स हैं और वो अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।









