---Advertisement---

अंकिता भंडारी केस में नया मोड़: कौन है वो ‘VIP गट्टू’? कांग्रेस ने खोला मोर्चा

---Advertisement---

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भाजपा से निष्कासित नेता सुरेश राठौर की कथित पत्नी के एक फेसबुक लाइव खुलासे के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। इस वीडियो में महिला ने एक ‘वीआईपी गट्टू’ का जिक्र करते हुए उसे भाजपा का बड़ा नेता बताया था। इस नए मोड़ के बाद कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दिल्ली में सरकार पर बरसे गणेश गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धामी सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपनी पूरी ताकत सिर्फ अपराधियों को बचाने में इस्तेमाल की। गोदियाल ने महिला के वीडियो का हवाला देते हुए रिजॉर्ट पर जल्दबाजी में की गई बुलडोजर कार्रवाई की मंशा पर भी संदेह जताया।

उनका कहना है कि एसआईटी ने न्याय दिलाने के बजाय गवाहों को धमकाने और सबूत मिटाने वालों को संरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब जब भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, तो पूरी धामी सरकार खामोश बैठी है।

हरीश रावत बोले- सामने आ गया वीआईपी ‘गट्टू’

देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। रावत ने कहा कि अंकिता हत्याकांड केवल एक हत्या नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान की हत्या है। उन्होंने कहा कि जिस दिन रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला, उसी दिन प्रदेश के स्वाभिमान को कुचल दिया गया था।

हरीश रावत ने जोर देकर कहा कि आज सच सामने आ गया है और पता चल चुका है कि वो ‘वीआईपी’ कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी ‘गट्टू’ को स्पेशल सर्विस देने के लिए भाजपा के लोग अंकिता पर दबाव बना रहे थे। रावत ने कहा कि भाजपा अब ध्यान भटकाने के लिए प्रपंच कर रही है, लेकिन कांग्रेस लड़ती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment