Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket : सर्दियां अब और भी आरामदायक बनने जा रही हैं, क्योंकि Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक अनोखा प्रोडक्ट जोड़ा है। जी हां, कंपनी ने Mijia Smart Electric Blanket लॉन्च किया है।
यह कोई साधारण कंबल नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट ब्लैंकेट है जिसे बिजली से गर्म किया जा सकता है और मोबाइल ऐप से कंट्रोल भी किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट के लॉन्च होते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
कंपनी का Mijia Smart Electric Blanket सिर्फ एक कंबल नहीं, बल्कि सर्दियों के लिए एक स्मार्ट गैजेट है। कम कीमत, मॉडर्न फीचर्स और हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड के साथ यह प्रोडक्ट टेक-लवर्स के बीच जल्दी ही लोकप्रिय हो सकता है। Mijia Smart Electric Blanket की ये खासियतें इसे हर घर की जरूरत बना सकती हैं। आगे इसकी खासियत के बारे में हम आपको बताते हैं।
डिज़ाइन और मटेरियल
Mijia Smart Electric Blanket को सॉफ्ट पॉलिएस्टर मटेरियल से बनाया गया है, जो दिखने और छूने में बेहद आरामदायक लगता है। ब्लैंकेट का साइज 1.8 x 0.8 मीटर है, यानी यह सिंगल बेड यूजर्स के लिए परफेक्ट फिट है। इसमें 80W के हीटिंग एलिमेंट्स फैब्रिक के अंदर बुने गए हैं, जो पूरे Mijia Smart Electric Blanket में समान गर्मी फैलाते हैं। ताकि कहीं भी ठंडक महसूस न हो और आप रातभर गर्माहट में सो सकें।
स्मार्ट फीचर्स और कंट्रोल सिस्टम
इस Mijia Smart Electric Blanket की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम है। यूजर्स इसे दो तरीकों से चला सकते हैं – मैनुअल कंट्रोलर के जरिए या फिर Mijia ऐप से कनेक्ट करके। मोबाइल से ऐप के माध्यम से यूजर तापमान सेट कर सकते हैं, ऑटोमेटिक शेड्यूल बना सकते हैं और अन्य Xiaomi स्मार्ट डिवाइसेज से इसे लिंक कर सकते हैं। साथ ही, यह Xiao AI वॉइस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। यानी आप सिर्फ आवाज से ही Mijia Smart Electric Blanket का तापमान कंट्रोल कर सकते हैं – कितना आसान।
स्मार्ट स्लीप मोड और सेफ्टी फीचर्स
Mijia Smart Electric Blanket में एक स्मार्ट स्लीप मोड भी दिया गया है, जो रातभर तापमान को ऑटोमेटिक रूप से एडजस्ट करता रहता है। ताकि यूजर को हर वक्त कंफर्टेबल वॉर्मथ मिले और नींद टूटे नहीं। इसके अलावा, Xiaomi ने सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान रखा है। कंपनी के मुताबिक, इस ब्लैंकेट में आठ लेयर का प्रोटेक्शन सिस्टम मौजूद है, जो ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट और अन्य रिस्क से बचाव करता है। इसे 3C सेफ्टी सर्टिफिकेशन भी मिला है, तो चिंता की कोई बात नहीं।
हीट माइट्स रिमूवल और डीह्यूमिडिफिकेशन मोड
सिर्फ गर्मी ही नहीं, Mijia Smart Electric Blanket हाई-हीट माइट्स रिमूवल और डीह्यूमिडिफिकेशन मोड जैसे एडवांस फीचर्स भी ऑफर करता है। इससे बिस्तर हमेशा फ्रेश और बैक्टीरिया-फ्री बना रहता है, जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बेहद उपयोगी साबित होता है। कंपनी का यह प्रोडक्ट अधिक ठंडी वाली जगहों के लिए तो कमाल का हो सकता है, जहां नमी की समस्या आम है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi ने इस स्मार्ट ब्लैंकेट की शुरुआती कीमत 179 युआन (करीब ₹2,200) रखी है, जबकि इसका रिटेल प्राइस 239 युआन (लगभग ₹2,950) होगा। फिलहाल Mijia Smart Electric Blanket सिर्फ चीन में उपलब्ध है और ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन जल्द ही ये भारत जैसे बाजारों में भी आ सकता है, तो इंतजार करें!









