Xiaomi Smart TV : दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का पर्व है, और इस मौके पर हर कोई अपने घर को और खास बनाना चाहता है। इस बार Xiaomi India आपके लिए लाया है एक शानदार तोहफा! कंपनी ने Diwali with Xiaomi Sale 2025 की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से शुरू हो रही है और सीमित समय तक चलेगी।
इस फेस्टिव सेल में Xiaomi Smart TVs पर 10,000 रुपये तक की छूट और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही, बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्प इस डील को और भी लुभावना बना रहे हैं। Xiaomi ने QLED, 4K और कॉम्पैक्ट QLED HD मॉडल्स के साथ हर जरूरत के लिए ऑप्शन्स पेश किए हैं। आइए, इन शानदार Xiaomi Smart TVs और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं!
Xiaomi X Pro QLED TV
Xiaomi X Pro QLED TV उन लोगों के लिए है, जो अपने घर में थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। यह टीवी 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के साइज में उपलब्ध है। इसमें 4K Ultra HD डिस्प्ले, Vivid Picture Engine 2, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ शानदार विजुअल्स मिलते हैं।
साउंड की बात करें तो 43 इंच मॉडल में 30W और 55 इंच व 65 इंच मॉडल्स में 34W बॉक्स स्पीकर्स हैं, जो DTS:X और Xiaomi Sound के साथ थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव देते हैं। Google TV और PatchWall+ सपोर्ट से आपको अनलिमिटेड कंटेंट और आसान नेविगेशन मिलेगा। Diwali with Xiaomi Sale 2025 में इस टीवी पर 10,000 रुपये तक की छूट और 10% तक एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिल रहा है।
Xiaomi 4K TV X Series
अगर आप स्लीक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स वाला टीवी चाहते हैं, तो Xiaomi 4K TV X Series आपके लिए बेस्ट है। यह 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच साइज में आता है। Dolby Vision, HDR10 और Filmmaker Mode के साथ यह टीवी हर सीन को सिनेमाई बनाता है। Reality Flow MEMC तकनीक की वजह से खेल और एक्शन मूवीज स्मूद दिखते हैं।
साउंड के लिए 55 इंच मॉडल में 34W और बाकी में 30W स्पीकर्स हैं। Google TV और PatchWall+ सपोर्ट भी मौजूद है। Diwali with Xiaomi Sale 2025 में इस सीरीज पर 6,000 रुपये तक की छूट और एक्सटेंडेड वारंटी का ऑफर है।
Xiaomi QLED TV A Pro 32 (2025)
छोटे बजट और कॉम्पैक्ट साइज में QLED अनुभव चाहने वालों के लिए Xiaomi QLED TV A Pro 32 (2025) शानदार ऑप्शन है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है। इसमें QLED HD Ready डिस्प्ले, 16.7 मिलियन रंगों का पैलेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है। साउंड के लिए 10W*2 स्पीकर्स Dolby Audio और DTS:X के साथ आते हैं।
Quad A53 प्रोसेसर और Mali G31 MP2 GPU इसे स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं। बिल्ट-इन Google Assistant, Chromecast और Smart Home Integration इसे और स्मार्ट बनाते हैं। Diwali with Xiaomi Sale 2025 में इस टीवी पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है, जो इसे और आकर्षक बनाता है।









