---Advertisement---

Yamaha XSR 155 भारत में लॉन्च, चुनिंदा शहरों में शुरू हुई डिलीवरी

---Advertisement---

Yamaha XSR 155 : भारत में लंबे समय से इंतजार की जा रही Yamaha XSR 155 आखिरकार बाजार में पहुंच चुकी है। बता दें कि कंपनी ने चुनिंदा शहरों में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। डीलरशिप पर Yamaha XSR 155 आते ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं जिनमें नए खरीदार अपनी Yamaha XSR 155 घर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

यामाहा ने इस नेओ-रेट्रो मोटरसाइकिल की कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसकी टक्कर सीधे Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin जैसे पॉपुलर मॉडलों से होगी। ग्लोबल मार्केट में Yamaha XSR 155 की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय राइडर्स काफी समय से इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे थे।

धासूं हैं Yamaha XSR 155 के फीचर्स

बता दें कि Yamaha XSR 155 का सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाइल है। बाइक में राउंड LED हेडलैंप, स्लीक बॉडीवर्क, प्रीमियम टैंक डिजाइन और मिनिमलिस्ट एप्रोच इसे एक अलग ही कैरेक्टर देते हैं। फीचर्स की बात करें तो यामाहा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

Yamaha XSR 155 में ऑल-LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-चैनल ABS, और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, Yamaha XSR 155 में प्रीमियम फिट-फिनिश और शानदार बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है।

दमदार है Yamaha XSR 155 का पावरट्रेन

परफॉर्मेंस के मामले में भी Yamaha XSR 155 किसी से कम नहीं। इसमें वही 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी शामिल है। यह इंजन 18.1bhp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क देता है जो इसे सिटी राइड और हाईवे दोनों पर तेज और स्मूद बनाता है। वहीं, 17-इंच अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर Yamaha XSR 155 को हर तरह की राइडिंग के लिए तैयार करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment