Jewar Airport : अगर आप नोएडा के जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक शानदार ग्रुप हाउसिंग प्लॉट स्कीम (Group Housing Plot Scheme) लॉन्च की है, जो 19 सितंबर, यानी शुक्रवार से शुरू हो रही है।
खास बात ये है कि इस स्कीम को पहले जून में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब ये उतनी सफल नहीं हो पाई। अब इसे फिर से रीलॉन्च किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। इस स्कीम के तहत 16 प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनका साइज 11,513.72 वर्ग मीटर से लेकर 1.35 लाख वर्ग मीटर तक है।
ये सभी प्लॉट नवंबर के आखिरी हफ्ते में ई-ऑक्शन (E-Auction) के जरिए अलॉट किए जाएंगे। आइए, आपको इस स्कीम (Group Housing Plot Scheme) की पूरी जानकारी आसान भाषा में देते हैं।
तीन सेक्टर, 16 शानदार प्लॉट
यमुना अथॉरिटी (YEIDA) ने इस ग्रुप हाउसिंग स्कीम के लिए तीन सेक्टरों—सेक्टर 18, सेक्टर 17 और सेक्टर 22डी—में 16 प्लॉट चिह्नित किए हैं। सेक्टर 18 में 6 प्लॉट हैं, जिनका साइज 16,188 वर्ग मीटर है। इनकी कीमत 52,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। यानी एक प्लॉट की कुल कीमत करीब 84.98 करोड़ रुपये होगी।
वहीं, सेक्टर 17 में 5 प्लॉट हैं। इनमें जीएच-7ए का साइज 12,141 वर्ग मीटर है, जबकि जीएच-7बी और जीएच-7सी का साइज 11,513.72 वर्ग मीटर है। इसके अलावा, जीएच-8बी का साइज 20,235 वर्ग मीटर और जीएच-8सी का 24,282 वर्ग मीटर है। सेक्टर 22डी में भी 5 प्लॉट हैं, जिनमें सबसे बड़ा प्लॉट 1,35,574.5 वर्ग मीटर का है।
इसकी कीमत 52,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से लगभग 712 करोड़ रुपये है। बाकी प्लॉटों का साइज 47,754.6, 20,235, 89,034 और 1,01,175 वर्ग मीटर है। ये सभी प्लॉट जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के नजदीक होने की वजह से निवेशकों और घर खरीदारों के लिए खास हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस और प्लॉट की डिटेल्स
यमुना अथॉरिटी (YEIDA) ने इस ग्रुप हाउसिंग स्कीम (Group Housing Plot Scheme) के लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी तय की है। नीचे कुछ प्रमुख प्लॉट्स की जानकारी दी गई है:
सेक्टर 18: जीएच-03, जीएच-03ए, जीएच-03बी, जीएच-03सी, जीएच-03डी (16,188 वर्ग मीटर) की प्रोसेसिंग फीस 8.924 करोड़ रुपये है। जीएच-03ई की फीस 9.349 करोड़ रुपये है।
सेक्टर 17: जीएच-07ए (12,141 वर्ग मीटर) की फीस 6.693 करोड़ रुपये, जीएच-07बी और जीएच-07सी (11,513.72 वर्ग मीटर) की फीस क्रमशः 6.045 और 6.347 करोड़ रुपये है। जीएच-08बी (20,235 वर्ग मीटर) की फीस 11.155 करोड़ और जीएच-08सी (24,282 वर्ग मीटर) की फीस 12.748 करोड़ रुपये है।
सेक्टर 22डी: जीएच-13 (47,754.6 वर्ग मीटर) की फीस 26.325 करोड़, जीएच-01सी/2 (20,235 वर्ग मीटर) की फीस 10.623 करोड़, जीएच-16 (89,034 वर्ग मीटर) की फीस 49.080 करोड़, जीएच-15 (1,01,175 वर्ग मीटर) की फीस 58.429 करोड़ और जीएच-17 (1,35,574.5 वर्ग मीटर) की फीस 81.853 करोड़ रुपये है।
इन तारीखों को न करें मिस
इस स्कीम (Group Housing Plot Scheme) की शुरुआत 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी और ये 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद, 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से ई-ऑक्शन (E-Auction) शुरू होगा, जो तब तक चलेगा जब तक सभी प्लॉट्स अलॉट नहीं हो जाते। अगर आप जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए सुनहरा हो सकता है।









