OnePlus 15R : टेक दुनिया में हलचल मच गई है। OnePlus ने आखिरकार अपने सबसे तगड़े मिड-रेंज किलर OnePlus 15R को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया कि OnePlus 15R को 17 दिसंबर 2025 को ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा और ये फोन भारत, यूरोप के साथ-साथ नॉर्थ अमेरिका में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
ये OnePlus 15 सीरीज का दूसरा फोन है जो फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस बेहद किफायती दाम में देने का वादा कर रहा है। और हाँ, इसी इवेंट में OnePlus Pad Go 2 टैबलेट भी लॉन्च होने वाला है।
OnePlus 15R का कातिलाना लुक और दो धांसू कलर
OnePlus 15R दो शानदार कलर ऑप्शन में आने वाला है – Charcoal Black और Mint Breeze। Charcoal Black वाला वेरिएंट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो क्लासिक, सादा और प्रोफेशनल लुक चाहते हैं। वहीं Mint Breeze एक फ्रेश लाइट ग्रीन शेड है जो फोन को प्रीमियम और यंग वाइब देता है।
डिजाइन की बात करें तो OnePlus 15R में फ्लैट मेटल फ्रेम दिया गया है जो हाथ में प्रीमियम फील देता है। सबसे खास बात – इसका कैमरा मॉड्यूल अब टॉप लेफ्ट कॉर्नर में 45 डिग्री एंगल पर लगा है, जो फोन को बिल्कुल यूनिक और मॉडर्न लुक दे रहा है। OnePlus 15R देखते ही पसंद आने वाला फोन है।
टूटने-फूटने की टेंशन खत्म! IP69K तक प्रोटेक्शन
OnePlus ने दावा किया है कि OnePlus 15R अभी तक का सबसे मजबूत फोन है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K तक की ड्यूरेबिलिटी रेटिंग दी गई है। मतलब ये फोन धूल, पानी, हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स और एक्सट्रीम कंडीशंस में भी नहीं हारेगा। बारिश में भीग जाए, swimming pool में गिर जाए या एडवेंचर ट्रिप पर ले जाएं – OnePlus 15R हर स्थिति में साथ निभाएगा। सच में अनडिस्ट्रॉयेबल।
17 दिसंबर को होगा धमाकेदार लॉन्च
17 दिसंबर का इवेंट OnePlus के लिए मेगा इवेंट होने वाला है। इस दिन OnePlus 15R के साथ-साथ OnePlus Pad Go 2 भी अनवील होगा। उम्मीद है कि OnePlus 15R में पावरफुल प्रोसेसर, सुपरफास्ट चार्जिंग और कंपनी का सिग्नेचर स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगा। डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के मामले में OnePlus 15R पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है। बाकी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा जल्द ही होगा – तैयार रहिए।









