---Advertisement---

महिंद्रा की सबसे धांसू इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : महिंद्रा ने भारतीय बाज़ार में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV XEV 9S लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख रखी गई है।

महिंद्रा ने इस गाड़ी को सीधे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया है, ताकि यह EV मार्केट में बड़ा धमाका कर सके।

INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार

XEV 9S, महिंद्रा की नई INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बनी है। इसका फ्लैट-फ्लोर डिज़ाइन केबिन में इतना स्पेस देता है कि कंपनी इसे 4,000 लीटर से ज्यादा usable interior space बताती है। बड़े परिवार के लिए यह SUV बेहद आरामदायक साबित हो सकती है।

डिज़ाइन

डिज़ाइन की बात करें तो यह SUV बड़ी होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल भी है। 10-मीटर टर्निंग रेडियस इसे शहर की ट्रैफिक में भी आसानी से मोड़ने लायक बनाता है।

205 mm ग्राउंड क्लियरेंस हाईवे और खराब रास्तों पर भरोसा देता है।

परफॉर्मेंस

महिंद्रा XEV 9S तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है

  • 59 kWh
  • 70 kWh
  • 79 kWh

इनके साथ जुड़ा इलेक्ट्रिक मोटर 210 kW तक की पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के मुताबिक, यह SUV लगभग 500 km की रियल-वल्ड रेंज देती है और 0–100 km/h की स्पीड सिर्फ 7 सेकंड में पकड़ लेती है। यह इसे भारत की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUVs में शुमार कर देता है।

चार्जिंग

चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। महिंद्रा का दावा है कि DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। लंबी यात्राओं और डेली कम्यूट—दोनों में चार्जिंग की टेंशन कम हो जाती है।

इंटीरियर

इंटीरियर में सबसे पहले नज़र जाती है इसके फ्यूचरिस्टिक कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप पर, जो क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट पर चलता है।

  • प्रीमियम अपहोल्स्ट्री
  • सॉफ्ट-टच मैटेरियल
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 16-स्पीकर Harman Kardon + Dolby Atmos सिस्टम

ये सभी मिलकर इसे एक शानदार “लाउंज-फील” देते हैं।

एडवांस्ड फीचर्स

इसके हाई-एंड वैरिएंट्स में कई स्मार्ट फीचर शामिल हैं—

  • Augmented Reality Head-Up Display
  • AutoPark Assist
  • Advanced Driver Monitoring System
  • Ventilated, sliding और reclining सीटें

खास Boss Mode, जो रियर पैसेंजर के लिए हाई-कॉम्फर्ट अनुभव देता है

कीमतें

महिंद्रा XEV 9S तीन वैरिएंट्स में आती है

  • Pack One
  • Pack Two
  • Pack Three

टॉप वैरिएंट Pack Three Above (79 kWh) की कीमत ₹29.45 लाख है, जिसमें मिलता है

  • Advanced ADAS hardware
  • Adaptive suspension
  • Enhanced connectivity features

बुकिंग और डिलीवरी

  • बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू
  • टेस्ट ड्राइव 5 जनवरी 2026 से उपलब्ध
  • डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू

कंपनी के अनुसार इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹1.2/km है, जो इसे बेहद किफायती इलेक्ट्रिक विकल्प बनाती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment