---Advertisement---

Bigg Boss 19 में एंट्री करेंगे ये 2 सितारे! नाम सुनकर दंग रह जाएंगे आप

---Advertisement---

Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे चर्चित और धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है। अगस्त में शुरू होने वाले इस शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

शो की प्रीमियर डेट से लेकर थीम तक, सारी जानकारियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। लेकिन अब जो खबर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो है ‘बिग बॉस 19’ के पहले दो कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम! जी हां, मशहूर टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और सिंगर श्रीराम चंद्रा इस बार बिग बॉस के घर में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले खबरें थीं कि इन दोनों को शो के लिए अप्रोच किया गया है, और अब ये पक्का हो चुका है।

बिग बॉस में दो धमाकेदार एंट्री

‘बिग बॉस’ से जुड़ी तमाम अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स ने कन्फर्म कर दिया है कि हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मेकर्स के साथ इन दोनों की बातचीत पूरी हो चुकी है, और अब ये दोनों शो में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि हुनर हाली कुछ समय पहले एक ऊप्स मोमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में थीं। उनका एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। लेकिन अब वो बिग बॉस के घर में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

कौन हैं हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा?

हुनर हाली टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर शो ‘कहानी घर घर की’ से की थी। इसके बाद ‘गृहस्थी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘दहलीज’, ‘एक बूंद इश्क’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे कई हिट शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। अब वो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी, और फैंस को उनके ड्रामे और स्टाइल का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, श्रीराम चंद्रा की बात करें तो वो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 5 के विनर हैं। एक मशहूर प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ उन्होंने कई म्यूजिक शोज भी होस्ट किए हैं। तेलुगु फिल्मों और टीवी शोज में भी उनकी खास पहचान है।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

श्रीराम चंद्रा अब ‘बिग बॉस 19’ के घर में अपनी सिंगिंग और पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। साथ ही इन दोनों ने भी अपनी भागीदारी पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस की उत्सुकता चरम पर है, और हर कोई इस धमाकेदार सीजन का इंतजार कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment