Renault Triber : भारत की सबसे किफायती 7-सीटर MPV की बात चले तो Renault Triber का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन अब तक इसकी सेल्स में वो धमाका नहीं हुआ जो उम्मीद थी। अच्छी खबर ये है कि इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल अब बेहतर लुक, ढेर सारे फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के साथ बाजार में उतर चुका है।
Renault Triber की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 5,76,300 रुपये है। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। अगर आप भी Renault Triber की 7-सीटर फैमिली कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल-वर्ल्ड माइलेज जान लीजिए।
दरअसल, HT ऑटो ने Renault Triber के AMT वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। टेस्ट से पहले MID को जीरो कर दिया गया। फिर कार को शहर की सड़कों पर करीब 70.3 किलोमीटर तक चलाया गया। इस दौरान Renault Triber की अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक घंटे में औसतन 15.9 किलोमीटर का सफर तय हुआ, यानी कुल 4 घंटे 30 मिनट लगे। इस 70.3 किलोमीटर के टेस्ट में Renault Triber ने 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया।
Renault Triber फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2025 Renault Triber के टॉप-स्पेक इमोशन वैरिएंट में ग्राहकों को 6 सिंगल-टोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाहर की हाइलाइट्स में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED फॉग लैंप्स शामिल हैं। हालांकि इंडिकेटर्स हैलोजन वाले हैं। 2025 Renault Triber फेसलिफ्ट में नया फ्रंट बंपर, ग्रिल और नया Renault लोगो सभी वैरिएंट में दिया गया है।
इमोशन वैरिएंट में स्टील व्हील्स हैं, लेकिन ये डुअल-टोन एलॉय व्हील्स जैसा लुक देने वाले कवर के साथ आते हैं। बाकी खासियतों में व्हील आर्च क्लैडिंग, ब्लैक डोर हैंडल, डोर डेकल्स, ORVMs में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स, ब्लैक-आउट B और C पिलर और 50 किलोग्राम तक की रूफ रेल्स शामिल हैं।
पीछे की तरफ रियर डिफॉगर, वॉशर, वाइपर, टॉप-माउंटेड ब्रेक लाइट, बूट लिड पर ‘TRIBER’ बैजिंग और LED टेल लैंप्स हैं। आगे-पीछे की स्किड प्लेट्स सिल्वर फिनिश वाली हैं, जो Renault Triber को स्पोर्टी फील देती हैं। स्पेयर व्हील सिर्फ टॉप वैरिएंट में है और गाड़ी के नीचे फिट किया गया है।
अंदर की बात करें तो डुअल-टोन इंटीरियर है। मुख्य फीचर्स में डे-नाइट IRVM, डोर हैंडल पर सिल्वर फिनिश और LED केबिन लैंप हैं। ऊपरी ग्लव बॉक्स, क्रोम HVAC नॉब्स और रियर रूम लाइटिंग भी दी गई है। टेक पैकेज में 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट एक्सेस कार्ड और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले के साथ स्मार्टफोन रेप्लिकेशन है।
बाकी सुविधाओं में कूल्ड सेंटर कंसोल, ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, कूल्ड लोअर ग्लव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं। Renault Triber फेसलिफ्ट के टॉप वैरिएंट में फ्रंट AC, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पहली-दूसरी रो में 12V सॉकेट और दूसरी-तीसरी रो में AC वेंट्स हैं। सीटें बेहद फ्लेक्सिबल हैं, 100 से ज्यादा स्टोरेज कॉम्बिनेशन मिलते हैं।
सेफ्टी में सभी वैरिएंट को 21 स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। हाइलाइट्स में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल हैं। बाकी में TPMS, रियर पार्किंग सेंसर, ABS with EBD और ब्रेक असिस्ट हैं। इमोशन वैरिएंट में एक्स्ट्रा फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉलो मी होम हेडलैंप्स और टेक अ ब्रेक रिमाइंडर भी हैं।
2025 Renault Triber फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड है। टॉप इमोशन वैरिएंट में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी है। CNG किट डीलर लेवल पर उपलब्ध है, कीमत करीब 80,000 रुपये (शहर के हिसाब से बदल सकती है)।









