---Advertisement---

Ducati की नई रॉकेट, Streetfighter V2 2025 की परफॉर्मेंस देखकर दंग रह जाएंगे

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : Ducati ने भारत में अपनी नई Streetfighter V2 2025 लॉन्च कर दी है, जो अपनी आक्रामक लुक और हल्के डिजाइन की वजह से पहले ही चर्चा में है। कीमत की बात करें तो इसका बेस मॉडल ₹17.50 लाख, जबकि ज्यादा प्रीमियम Streetfighter V2 S की कीमत ₹19.48 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह बाइक Panigale V2 की रॉ DNA लेकर स्ट्रीट-फ्रेंडली एर्गोनॉमिक्स के साथ एक ऐसा पैकेज बनाती है जो रोजमर्रा की सवारी से लेकर वीकेंड ट्रैक सेशंस तक हर जगह दमदार परफॉर्म करती है।

कीमतें और वेरिएंट्स

Ducati ने भारत में Streetfighter V2 को दो वर्ज़न में पेश किया है।

  • Standard मॉडल: ₹17,50,200
  • Streetfighter V2 S: ₹19,48,900

दोनों ही मॉडल्स एक्स-शोरूम भारत में उपलब्ध हैं और अपने सेगमेंट में प्रीमियम अपील लेकर आते हैं। यह बाइक Panigale V2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन फेयरिंग हटाए जाने की वजह से यह और भी आरामदायक औरupright बन जाती है।

Ducati ने इसे पावर फिगर्स के पीछे भागने की बजाय लाइटवेट, एगाइल और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस पर फोकस करते हुए ट्यून किया है।

डिजाइन – आइकॉनिक, बोल्ड और प्योर स्ट्रीटफाइटर

भारत में यह बाइक Ducati Red रंग में लॉन्च की गई है, जो इसे एक शार्प और रोमांचक लुक देता है। आक्रामक फ्रंट, मस्कुलर टैंक शेप और एक्सपोज़्ड एलिमेंट्स इसे एक ट्रू स्ट्रीटफाइटर बनाते हैं।

स्टैंडर्ड मॉडल में Marzocchi की एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन और Kayaba रियर सस्पेंशन मिलता है। V2 S मॉडल में Öhlins की फुली एडजस्टेबल प्रीमियम सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।

S वेरिएंट में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका वजन सिर्फ 175kg रह गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल का वजन 178kg है। हल्के वजन की वजह से हैंडलिंग काफी तेज और रिफाइंड महसूस होती है।

इंजन – हल्का, शक्तिशाली और बेहद रिस्पॉन्सिव

Streetfighter V2 में लगाया गया है 890cc का 90-डिग्री V2 इंजन, जो Euro 5+ नॉर्म्स को पूरा करता है और Ducati का सबसे हल्का ट्विन-सिलेंडर मोटर भी है।
यह इंजन 119 bhp की पावर और 93.3 Nm का टॉर्क देता है।

सबसे खास बात 

सिर्फ 3,000 rpm से ही 70% टॉर्क मिलना शुरू हो जाता है, जिससे सिटी राइडिंग काफी आसान और स्मूद बन जाती है।

ट्रैक लवर्स के लिए Ducati ने रेसिंग एग्जॉस्ट का ऑप्शन भी दिया है, जिससे पावर बढ़कर 125 bhp तक पहुँच सकती है और बाइक का वजन लगभग 4.5 kg कम हो जाता है।

6-स्पीड गियरबॉक्स में Ducati Quick Shift 2.0 दिया गया है, जो बिना क्लच के अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट को बेहद स्मूद बनाता है।

एर्गोनॉमिक्स और कम्फर्ट – लंबी राइड हो या रफ्तार, हर जगह फिट

इसकी 838mm सीट हाइट इसे लंबे राइडर्स के लिए काफी उपयुक्त बनाती है। लेकिन टैंक का शेप और पतली कमर (narrow waist) सामान्य कद वाले राइडर्स को भी आसानी से एक्सेस देती है।

Panigale स्टाइल क्लिप-ऑन्स की जगह एल्यूमिनियम हैंडलबार दिया गया है, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग में आराम काफी बढ़ जाता है।

एडजस्टेबल ब्रेक-कलच लीवर्स और नए डिजाइन वाले फुटपेग्स बाइक को लंबी राइड्स और स्पिरिटेड राइडिंग—दोनों में शानदार बैलेंस देते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment