---Advertisement---

नई Tata Punch Facelift देखते खुश हो जाएगा आपका दिल – मिलेगा Punch EV वाला लुक

---Advertisement---

Tata Punch Facelift : अगर आप माइक्रो SUV सेगमेंट में एक दमदार, स्टाइलिश और पैसा वसूल गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो Tata Punch हमेशा से टॉप चॉइस रही है। अब Tata Motors इस पॉपुलर SUV को और भी शानदार बनाने की तैयारी कर रहा है। 2026 में लॉन्च होने वाली नई Tata Punch Facelift पिछले कई महीनों से टेस्टिंग के दौरान बार-बार नजर आ रही है।

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स से साफ हो गया है कि नई Tata Punch Facelift पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, बोल्ड और फीचर-लोडेड अवतार में आने वाली है। आइए करीब से जानते हैं इसकी डिजाइन, फीचर्स और इंजन की पूरी डिटेल।

डिजाइन में आएगा जबरदस्त बदलाव

नई Tata Punch Facelift का फ्रंट प्रोफाइल सबसे ज्यादा बदलता हुआ नजर आ रहा है। स्पाई शॉट्स में साफ दिख रहा है कि इसका लुक Punch EV से इंस्पायर्ड है। नई स्लेटेड ग्रिल, EV स्टाइल लाइटिंग सिग्नेचर और ऊपर की तरफ LED DRL इसे बेहद शार्प और फ्यूचरिस्टिक बना रहे हैं। हॉरिजॉंटल हेडलैम्प सेटअप और नीचे रेक्टैंगुलर लोअर ग्रिल पुरानी कर्वी-मेश डिजाइन से बिल्कुल अलग है और Tata Punch Facelift को प्रीमियम और सॉलिड अपील दे रही है।

साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव नहीं दिख रहे, लेकिन नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स जरूर मिलने की उम्मीद है। बॉडी क्लैडिंग, C-पिलर में डोर हैंडल, रूफ रेल्स और ब्लैक-आउट पिलर्स वही रहेंगे जो Tata Punch की पहचान हैं। रियर में ज्यादा टिल्टेड विंडस्क्रीन, नया बूट डिजाइन और अपडेटेड बंपर इसे और भी मस्कुलर लुक दे रहे हैं। कुल मिलाकर Tata Punch Facelift का डिजाइन बेहद मॉडर्न और अग्रेसिव होने वाला है।

फीचर्स में मिलेगा प्रीमियम तड़का

Tata Punch Facelift फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ रही है। स्पाई शॉट्स में 360° कैमरा नजर आया है, यानी इस माइक्रो SUV सेगमेंट में प्रीमियम फीचर मिलने वाला है। इसके अलावा स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, शार्क-फिन एंटीना, सनरूफ और ब्लैक-आउट पिलर्स पहले जैसे ही रहेंगे, जो Tata Punch Facelift को स्टाइलिश और रफ-टफ लुक देते रहेंगे।

इंटीरियर बनेगा और भी लग्जरी

इंटीरियर में भी कई ध्यान खींचने वाले अपडेट आने वाले हैं। 7-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग को और मॉडर्न बनाएगा। नया डिजाइन वाला क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और Nexon से इंस्पायर्ड 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील केबिन को प्रीमियम फील देगा। सेफ्टी के मामले में Tata Punch Facelift सबसे आगे रहेगी क्योंकि इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हो सकते हैं। साथ ही ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं

पावरट्रेन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई Tata Punch Facelift में मौजूदा 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन ही रहेगा, जो 87.8 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क देता है। यह शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलेगा।

CNG वेरिएंट में यही इंजन 73.5 bhp और 103 Nm देगा और सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। CNG माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से Tata Punch हमेशा से किफायती विकल्प रही है और नई Tata Punch Facelift भी यही खूबी बरकरार रखेगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment